लाइव न्यूज़ :

Assam Municipal Election Results 2022: असम में भाजपा ने 80 में से 73 निकाय पर किया कब्जा, कांग्रेस का खाता नहीं खुला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 18:21 IST

Assam Municipal Election Results 2022: असम के 80 नगर बोर्ड के लिये छह मार्च को पहली बार ईवीएम के जरिये मतदान हुआ था। इन चुनावों में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनावों में बड़ी नाकामी झेलनी पड़ी।अब तक एक भी नगर निकाय में जीत हासिल नहीं कर पाई है।मरियानी नगर बोर्ड की कुल 10 में से सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

Assam Municipal Election Results 2022:असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) द्वारा बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में कुल 80 में से 73 नगर निकायों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की।

राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनावों में बड़ी नाकामी झेलनी पड़ी और अब तक एक भी नगर निकाय में जीत हासिल नहीं कर पाई है। अभी एक नगर निकाय के चुनाव का नतीजा आना बाकी है। दिलचस्प रूप से मरियानी नगर बोर्ड की कुल 10 में से सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि शेष तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली।

एएसईसी ने कहा कि पांच नगर बोर्ड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एएसईसी ने कहा कि भाजपा को 672 वार्ड में जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के खाते में 71 वार्ड आए। अन्य को 149 वार्ड में जीत मिली है। आयोग के मुताबिक, 57 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि विशाल जनादेश वृद्धि और विकास के लिए है तथा यह पार्टी को नए जोश के साथ प्रगति के एजेंडे पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, “मैं भाजपा की असम इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विचारों को बिना थके प्रचारित किया।” उन्होंने कहा, “मैं नगर निकाय चुनावों में भाजपा की असम इकाई और उसके सहयोगियों को शानदार जीत दिलाने के लिये राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के प्रदेश प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि राजनीति में चढ़ाव-उतार एक निरंतर प्रक्रिया है और हर पार्टी को अच्छे-बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “हमें अच्छे समय के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अवसर के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करना होगा। मैं नगर निगम बोर्ड के परिणामों की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।” राज्य के 80 नगर बोर्ड के लिये छह मार्च को पहली बार ईवीएम के जरिये मतदान हुआ था। इन चुनावों में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

टॅग्स :असमकांग्रेसBJPहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर