लाइव न्यूज़ :

असम के मंत्री पीजूष हजारिका के पास हैं 2.56 करोड़ रूपये की संपत्ति

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 मार्च असम के शहरी विकास मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीजूष हजारिका के पास 2.56 करोड़ रूपये की चल-अचल संपत्ति है। नामांकन के समय उनके द्वारा दाखिल किये गये हलफनामे में यह जानकारी दी गई है।

हजारिका (43) ने कहा हलफनामे में कहा है कि उनके पास जमीन और बैंक जमाराशि समेत 2,56,48,790 रूपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। इसमें कहा गया है कि उनके पास 56 लाख रूपये मूल्य की जागीरोड में कृषि भूमि और असम के राहा में आवासीय भूखंड है।

हलफनामे के मुताबिक भाजपा नेता के पास 19,422 रूपये नकद तथा 2,00,48,790 रूपये की चल संपत्ति है, जिनमें बैंक जमारशि, बचत खाते, इक्विटी शेयर, म्युचुअल फंड और एलआईसी आदि शामिल हैं।

मंत्री के पास 1,08,180 रूपये के गहने हैं। उनके पास कार नहीं है, बल्कि एक मोटरसाइकिल है।

गुवाहाटी विश्वविद्यालय से स्नातक हजारिका के विरूद्ध कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन पर कोई देनदारी नहीं है।

उनकी पत्नी अईमी बरूआ के पास 2.27 करोड़ रूपये की चल और 96.5 लाख रूपये की अचल संपत्ति है।

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के तहत एक अप्रैल को जागीरोड सीट पर मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?