लाइव न्यूज़ :

असम सरकार निजी नौकाओं को निशुल्क समुद्री इंजन देगी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 सितंबर असम सरकार ने रविवार को कहा कि वह सैकड़ों निजी यात्री नौकाओं को निशुल्क समुद्री (मरीन) इंजन मुहैया कराएगी।

सरकार ने एक बयान में कहा कि समूचे राज्य में नौका चलाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत कई सुरक्षा उपाय जारी किए गए हैं, खासकर, जोरहाट में निमती घाट और माजुली के बीच के लिए, जहां पिछले हफ्ते नौका दुर्घटना हुई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति अब भी लापता है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में शनिवार शाम यहां हुई अंतर्देशीय जल परिवहन निदेशालय (डीआईडब्ल्यूटी) की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बयान के मुताबिक, राज्य सरकार एक विशेष योजना के तहत आवेदन करने वाले 850 निजी यात्री नौकाओं को निशुल्क समुद्री इंजन मुहैया कराएगी।

इसमें बताया गया है कि डीआईडब्ल्यूटी एक सर्वेक्षक को नियुक्त करेगा जो नौका की फिटनेस का पता लगाएगा, जिसके बाद उसमें समुद्री इंजन लगाए जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि उपायुक्त (डीसी), डीआईडब्ल्यूटीए और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का बार-बार निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नौका सेवा सुचारू रूप से जारी रहे।

बयान के मुताबिक, निमती घाट और माजुली के लिए एसओपी के हिस्से के रूप में, एकल इंजन वाली निजी नौकाओं का परिचालन निलंबित रहेगा और सिर्फ समुद्री इंजन और रिवर्सिबल गियर से लैस नौकाओं के संचालन की अनुमति है।

बयान में बताया गया है कि माजुली और जोरहाट के बीच चलने वाली सभी 19 निजी यात्री नौकाओं को छह महीने के अंदर रिवर्सिबल गियर के साथ समुद्री इंजन से लैस किया जाएगा और इसका खर्चा सरकार उठाएगी।

सभी यात्रियों को जीवन रक्षक जैकेट पहननी होगी और सभी यात्रियों को टिकट जारी किए जाएंगे तथा उनके नाम व पता आदि एक रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि माजुली और जोरहाट में एक-एक मजिस्ट्रेट को घाटों पर नौका के प्रस्थान और आगमन के दौरान मौजूद रहने के लिए नियुक्त किया जाएगा और मजिस्ट्रेट दैनिक आधार पर रिपोर्ट देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो