लाइव न्यूज़ :

Assam Government: 4 नए मंत्रियों को विभाग का बंटवारा?, सीएम शर्मा ने किया बड़ा फेरबदल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 19:40 IST

Assam Government: केशव महंत को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, जयंत मल्ला बरुआ को संसदीय मामले और आवास एवं शहरी मामलों के विभाग का आवंटन शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकौशिक राय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले संभालेंगे।प्रशांत फुकन को बिजली और कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग आवंटित किए हैं।रूपेश गोवाला को श्रम कल्याण और चाय जनजाति तथा आदिवासी कल्याण विभाग दिए गए हैं।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को सरकार के विभागों में बड़ा फेरबदल किया और चार नए मंत्रियों को शामिल किया। शर्मा गृह, लोक निर्माण भवन और राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण सड़क और चिकित्सा शिक्षा तथा अनुसंधान विभाग संभालेंगे, जबकि कुछ विभाग अन्य मंत्रियों को सौंपे गए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि शर्मा कार्मिक और ऐसे किसी अन्य विभाग का भी प्रभार संभालेंगे, जो अन्य मंत्रियों को नहीं सौंपा गया है। नए मंत्रियों में प्रशांत फुकन को बिजली और कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग आवंटित किए गए हैं और वे चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मुख्यमंत्री की सहायता करेंगे। कौशिक राय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले, खान और खनिज तथा नवनिर्मित बराक घाटी विकास विभाग संभालेंगे।

मुख्य सचिव रवि कोटा द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है कि पशुपालन और पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग कृष्णेंदु पॉल को आवंटित किए गए हैं, जो लोक निर्माण सड़क विभाग में भी मुख्यमंत्री की सहायता करेंगे। रूपेश गोवाला को श्रम कल्याण और चाय जनजाति तथा आदिवासी कल्याण विभाग दिए गए हैं।

इसके अलावा वे गृह विभाग में मुख्यमंत्री की सहायता करेंगे। अजंता नियोग के पास उनके दोनों विभाग- वित्त और महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रभार अशोक सिंघल को सौंपा गया है, जिनके पास सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

अतुल बोरा को कृषि, सीमा सुरक्षा एवं विकास, बागवानी और असम समझौते के कार्यान्वयन के मौजूदा विभागों के अलावा आबकारी विभाग का प्रभार दिया गया है। नए आवंटित विभागों में रंजीत कुमार दास को पर्यटन विभाग, केशव महंत को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, जयंत मल्ला बरुआ को संसदीय मामले और आवास एवं शहरी मामलों के विभाग का आवंटन शामिल हैं। शर्मा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब