लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी: तीन लोगों की मौत, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: July 11, 2019 00:33 IST

ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां दिखोउ, धनसिरी, जिया भराली और पुतीमारी तथा बेकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Open in App

गुवाहाटी, 10 जुलाईः असम में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, राज्य के 11 जिलों में दो लाख से अधिक लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने से बुधवार को स्थिति बिगड़ गई। असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि आठ जिलों में मंगलवार तक 62,400 लोग बाढ़ से प्रभावित थे लेकिन अब राज्य में 2,07,100 लोग प्रभावित हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि धीमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दरांग, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट और डिब्रूगढ़ जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि गोलाघाट, धीमाजी और कामरूप जिलों में बारिश तथा बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने कहा कि 530 गांव जलमग्न हो गए हैं और 13,267.74 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां दिखोउ, धनसिरी, जिया भराली और पुतीमारी तथा बेकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील