लाइव न्यूज़ :

असम नौका हादसा : मुख्यमंत्री ने लिया यात्रियों की सुरक्षा का जायजा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 सितंबर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने असम के निमाती घाट पर ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते माजुली और जोरहाट के बीच आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का बुधवार को निरीक्षण किया।

दरअसल, कुछ दिन पहले ब्रह्मपुत्र नदी में हुए एक नौका हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

मुख्यमंत्री ने नौका दुर्घटना स्थल के अपने दूसरे दौरे पर संवाददाताओं से कहा कि अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) ने गहन निरीक्षण के बाद जोरहाट और माजुली के बीच संचालन के लिए दो रो-पैक्स जहाजों की सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

रो-पैक्स यात्री नौका के साथ मालवाहक वाहन के रूप में काम करता है।

सरमा ने घोषणा की कि दो और जहाज एमवी राज लक्ष्मी और एमवी डिगारू अगले दो दिनों के भीतर माजुली पहुंचेंगे, जबकि कुछ दिनों के भीतर एक कटमरैन को भी सेवा में लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इस नौका हादसे के एक दिन बाद नौ सितंबर को दुर्घटनास्थल के अपने पहले दौरे के समय पुलिस को नाव पलटने के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

सरमा ने कहा, '' केवल एक इंजन वाली नौकाएं, जिनकी सेवाएं दुर्घटना के बाद निलंबित कर दी गई थीं, उनमें समुद्री इंजन लगाए जाएंगे, लेकिन इसमें समय लगेगा। हम इन नौकाओं के संचालन की अनुमति तब तक नहीं दे सकते जब तक कि उनमें समुद्री इंजन नहीं लग जाते। क्योंकि हम लोगों के जीवन से समझौता नहीं कर सकते हैं।''

जोरहाट-माजुली पुल के निर्माण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कागजी काम किया जा रहा है जबकि निर्माण कार्य नवंबर से शुरू होगा।

जोरहाट जिले के निमाती घाट के पास आठ सितंबर की शाम को एक सरकारी नौका से आमने-सामने की टक्कर के बाद एक निजी नौका ब्रह्मपुत्र नदी में पलटने के बाद डूब गयी थी। उस नौका में 92 लोग सवार थे।

जोरहाट पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में नौका के मालिक और आईडब्ल्यूटी विभाग के छह कर्मचारियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार ने नाव पलटने की घटना की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनिंदर सिंह के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?