लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: राजग 77 सीटों पर आगे, रुझानों में जीत का मिल रहा संकेत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:33 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई असम में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को 126 विधानसभा सीटों में से 77 सीटों पर बढ़त मिली है और वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाता नजर आ रहा है। हालांकि नतीजों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन ‘महाजोत’ 45 सीटों पर आगे है।

रविवार शाम तक उपलब्ध रुझानों के मुताबिक भाजपा 58 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि उसकी सहयोगी – असम गण परिषद 11 सीटों पर और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी-लिबरल आठ विधानसभा सीटों पर आगे चल रही थीं।

कांग्रेस के प्रत्याशी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि उसके सहयोगी एआईयूडीएफ के उम्मीदवार 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) दो सीटों पर और माकपा एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

नवगठित दलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रायजोर दल के जेल में बंद प्रमुख अखिल गोगोई सिबसागर सीट से आगे चल रहे हैं जबकि उसके सहयोगी एएएसयू (आसू) के पूर्व नेता एवं सीएए विरोधी प्रदर्शनों के अगुआ असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई नहरकटिया और दुलियाजान दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और एजीपी प्रमुख एवं मंत्री अतुल बोरा क्रमश: माजुली, जालुकबारी और बोकाखत से आगे चल रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत दास पाताछारकुची सीट से एजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रबिंद डेका पर बढ़त बनाए हुए हैं।

भगवा पार्टी के राज्य सभा सदस्य बिस्वजीत दैमारी अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीपीएफ के करुणा कांत स्वारगियारी से पनेरी सीट पर आगे चल रहे हैं।

निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी कांग्रेस के राणा गोस्वामी से मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं, हालांकि उप विधानसभा अध्यक्ष अमीनुल हक लस्कर सोनाई सीट से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रिपुन बोरा गोहपुर में भाजपा उम्मीदवार उत्पल बोरा से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता देबव्रत सैकिया नजीरा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मयूर बोरगोहेन से मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। एआईयूडीएफ के सिराजुद्दीन अजमल भी जमुनामुख सीट से आगे चल रहे हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीट हैं और बहुमत के लिए 64 सीट चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील