लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : दूसरे चरण के लिए भाजपा ने तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, दस मार्च भाजपा ने असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को तीन और नामों की घोषणा की जिससे पहले दो चरणों में पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 74 हो गई है।

होजई से भाजपा के विवादास्पद निवर्तमान विधायक शिलादित्य देव की जगह रामकृष्ण घोष को टिकट दिया गया है। देव प्रवासी मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने और कई बार अपनी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ भी टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं।

टिकट नहीं दिए जाने के बाद देव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘अंतत: मुझे भाजपा से निकाल बाहर किया गया है।’’

सिपाझार से भाजपा के निवर्तमान विधायक बिनंदा सैकिया को भी टिकट नहीं दिया गया है और दारंग पूर्वी जिले की इस सीट से असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष परमानंद राजबोंगशी को उम्मीदवार बनाया गया है जो हाल में एजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

पार्टी ने हैलाकांडी से मिलन दास को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 2016 में सौम्यजीत दत्ता चौधरी एआईयूडीएफ के उम्मीदवार अनवर हुसैन लश्कर से 2608 वोटों से हार गए थे।

असम में प्रथम दो चरणों में 86 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है जिनमें से 74 पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, जबकि अन्य सीट इसने अपनी सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद् (एजीपी) और यूनाईटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के लिए छोड़ दी है।

प्रथम चरण में भगवा दल के 22 निवर्तमान विधायक चुनाव लड़ेंगे, जबकि दूसरे चरण में नौ निवर्तमान विधायकों को उनकी सीटों पर टिकट दिया गया है।

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र