लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी, बेटा और बेटी भारतीय नहीं, हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-अगर कह दें बच्चे भारतीय हैं तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दूंगा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 3, 2025 12:39 IST

पुलिस विपक्षी नेता को कई साल पहले उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव गोगोई के दो नाबालिग बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन बलितारा पोस्ट ऑफिस चौक के पास हुआ।इलाके से गुजर रहा था, तो उन्होंने काले झंडे दिखाए

धुबरी/बोंगाईगांवः असम के नलबाड़ी जिले में स्थानीय लोगों ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां ले रखी थीं और गोगोई के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस सांसद का काफिला जब इलाके से गुजर रहा था, तो उन्होंने काले झंडे दिखाए। यह विरोध प्रदर्शन बलितारा पोस्ट ऑफिस चौक के पास हुआ, जो गोगोई के धमधामा इलाके में एक राजनीतिक बैठक के दौरे के समय हुआ। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के दो नाबालिग बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विपक्षी नेता को कई साल पहले उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी।

  src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FNortheastToday%2Fvideos%2F904250155104760%2F&show_text=false&width=380&t=0" width="380" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

शर्मा ने पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान गोगोई के दो बच्चों के धर्म पर भी सवाल उठाया और उनसे इस आरोप का जवाब देने को कहा। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गौरव गोगोई का बेटा और बेटी भारतीय नहीं हैं। मेरे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। बच्चों को अभी भी नहीं पता कि वे भारतीय नहीं हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें ऐसा बना दिया है।’’

शर्मा ने दावा किया कि चूंकि, गोगोई की पत्नी और दो बच्चे विदेशी नागरिक हैं, इसलिए उनके भारत छोड़ने की पूरी संभावना है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘परिवार के चार सदस्यों में से तीन विदेशी नागरिक हैं। वह (गोगोई) यहां एक पर्यटक के रूप में रह रहे हैं।

उनके दोनों बच्चे नाबालिग हैं और भारतीय नागरिक नहीं हैं। अगर वह कह दें कि उनके बच्चे भारतीय हैं, तो मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दूंगा।’’ शर्मा ने सवाल किया, ‘‘उनका धर्म क्या है, यह बड़ा सवाल है। उन्हें हमें यह भी बताना चाहिए। उनकी पत्नी पाकिस्तान से वेतन लेते हुए भारत में क्यों रहती हैं?’’

टॅग्स :कांग्रेसपाकिस्तानअसमहेमंत विश्व शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए