लाइव न्यूज़ :

असम कांग्रेस प्रमुख ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की तुलना 'लव जिहाद' से की, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी गिरफ्तारी की चेतावनी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 28, 2023 13:26 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह समेत महाकाव्य महाभारत के अन्य चरित्रों के विवाह की तुलना 'लव जिहाद' से करने पर पर गिरफ्तारी की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख भूपेन बोरा ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की तुलना 'लव जिहाद' से की टिप्पणी से नाराज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी भूपेन बोरा को गिरफ्तारी की चेतावनीभूपेन बोरा ने न केवल कृष्ण-रुक्मिणी बल्कि महाभारत के अन्य चरित्रों पर भी की आपत्तिजनक टिप्पणी

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह समेत महाकाव्य महाभारत के अन्य चरित्रों के विवाह की तुलना 'लव जिहाद' से करने पर पर बेहद कड़ी टिप्पणी की है। सीएम सरमा ने गुरुवार को कहा कि ऐसी श्रीकृष्ण समेत महाभारत के अन्य चरित्रों के खिलाफ ऐसी अशोभनीय टिप्पणी कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है और अगर किसी ने भूपेन बोरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पावन रिश्ते को तथाकथित "लव जिहाद" के साथ जोड़ना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा कहने से पहले उन्हें हिंदू धर्मग्रंथों के बारे में पढ़ना चाहिए।

समाचार एनडीटीवी के अनुसार असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री सरमा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हाल ही में असम के गोलाघाट में हुआ तीहरे हत्याकांड का जिक्र किया, जिसमें लव जिहाद का मामला सामने आया था। कांग्रेस नेता बोरा ने कहा कि लव जिहाद का प्रयोग अक्सर दक्षिणपंथी राजनेताओं द्वारा मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिंदू महिलाओं को बहकाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में किया जाता है।

उन्होंने कहा, "इतिहास से ही इस तरह के परस्पर विवाह होते आ रहे हैं, यहां तक कि महाभारत में देखें तो ऐसे उदाहरण मिलते हैं। महाभारत में मुख्य कथा यही बताती है कि गांधारी का परिवार नहीं चाहता था कि उसका विवाह धृतराष्ट्र से हो। लेकिन भीष्म पितामह ने विवाह के लिए दबाव डाला और विवाह के लिए शकुनि के भाई को कैद कर लिया गया था। उसके बाद शकुनी ने मामा बनकर उसका बदला लिया। यह भी लव जिहाद है। गांधारी के परिवार ने विरोध किया और उन्होंने अपनी आंखों पर कपड़ा बांध लिया था। जब कृष्ण रुक्मिणी को लेने आए, तो वहां भी अर्जुन एक अलग रूप में आए।"

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के इस बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "भूपेन बोरा का बयान पूरी तरह से सनातन धर्म के खिलाफ है, यह हिंदू धर्म के खिलाफ है। मैं श्री बोरा से अनुरोध करता हूं कि वह भगवान कृष्ण को इस विवाद में न लाएं। ठीक उसी तरह जैसे हमारे द्वारा हजरत मोहम्मद या ईसा मसीह को किसी भी धार्मिक विवाद में नहीं घसीटा जाता है।"

इसके साथ ही सीएम सरमा ने कहा, "और दूसरी बात कि आखिर लव जिहाद क्या है? तो बोरा को जानना चाहिए कि जब किसी लड़की की झूठी पहचान बताकर शादी की जाती है और शादी के बाद उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है तो वह लव जिहाद है। भगवान कृष्ण ने कभी भी विवाह के लिए रुक्मिणी को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा था।"

उन्होंने बोरा का नाम लिए बिना कहा, "अगर इस विवाद में कोई मामला दर्ज करता है, तो हमें उस व्यक्ति को गिरफ्तार करना होगा, जो ऐसा कहता है।”

मालूम हो कि बीते बुधवार को नाज़ीबुर रहमान बोरा नाम के आरोपी ने अपनी पत्नी संघमित्रा घोष और उनके माता-पिता की हत्या कर दी और फिर अपने नौ महीने के बच्चे को गोद में लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सरमा ने मृतका संघमित्रा घोष के परिजनों से मुलाकात की और कहा, "यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है। मृतका परिवार हिंदू थी और आरोपी मुस्लिम समुदाय से है। उसने पहले फेसबुक पर अपना परिचय हिंदू नाम से दिया था।"

टॅग्स :लव जिहादहेमंत विश्व शर्माअसमAssam Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए