लाइव न्यूज़ :

'हिंदू हो, मुसलमान हो या रोहिंग्या, बिना वैध दस्तावेज के घुसने वाला हर व्यक्ति अवैध है' - असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2023 19:54 IST

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि देश में बिना वैध दस्तावेज के घुसने वाला हर व्यक्ति अवैध है चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो या रोहिंग्या। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम अवैधता को बढ़ावा नहीं दे सकते।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिंग्याओं के अवैध घुसपैठ पर असम के सीएम ने जताई चिंताहिमंता बिस्वा सरमा ने कहा - यह देश के लिए खतरा हैकहा- हम अवैधता को बढ़ावा नहीं दे सकते

नई दिल्ली: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि देश में बिना वैध दस्तावेज के घुसने वाला हर व्यक्ति अवैध है चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो या रोहिंग्या। हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में होने वाले रोहिंग्याओं के अवैध घुसपैठ पर भी बात की। 

हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में रोहिंग्या घुसपैठ पर कहा, "असम के लिए कोई खतरा नहीं है क्योंकि वे यहां नहीं रह रहे हैं लेकिन वे असम को यात्रा मार्ग के रूप में उपयोग कर रहे हैं और यह देश के लिए खतरा है। अगर कोई विदेशी नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा के आता है, यह हमारी संप्रभुता के लिए खतरा है। जो कोई भी अवैध रूप से देश में प्रवेश किया है, चाहे वह रोहिंग्या हो या गैर-रोहिंग्या, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, अवैध है और हम अवैधता को बढ़ावा नहीं दे सकते।"

बता दें कि भारत में अवैध रूप से आए रोहिंग्याओं को लेकर चिंता जताई जाती रही है। अभी हाल ही में यूपी एटीएस ने अवैध रूप से उत्तर प्रदेश में रहने वाले रोहिंग्या मुस्लिमों को गिरफ्तार किया था। यूपी सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा में छापा मारकर अवैध रूप से रह रहे  तकरीबन 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए। म्यांमार में छिड़े गृहयुद्ध के बाद धीरे-धीरे करके अब तक हजारों रोहिंग्याओं के भारत में घुसपैठ करने की जानकारी आ चुकी है। अक्सर ये घुसपैठिये भारत में घुसने के लिए असम के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। 

एक अनुमान के मुताबिक सबसे ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाके में रहते हैं। वर्ष 2017 में केंद्र सरकार ने बताया था कि देश में करीब 40 हजार अवैध रोहिंग्या घुसपैठिये रह रहे हैं। हजारों की तादाद में रोहिंग्या मुसलमानों के दिल्ली में भी रहने का अनुमान है। इनमें से कई ने भारत में फर्जी रूप से पहचान पत्र भी बनवा लिया है। 

बता दें कि 1982 में म्यामार सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों का नागरिक दर्जा खत्म कर दिया था। म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करती रही है। तब से रोहिंग्या बांग्लादेश और भारत में घुसपैठ करके यहां आते रहे हैं। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमRohingyaरोहिंग्या मुसलमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो