लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बोले- हिंदुत्व जीवन का एक तरीका, अधिकतर धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2021 08:22 IST

‘‘हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुत्व को ‘‘हटाया’’ नहीं जा सकता क्योंकि इसका मतलब होगा।किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।भारत का संविधान यही कहता है और विधानसभा में इस संबंध में ‘‘विधायक मंत्रियों से ऊपर होते हैं।’’ 

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। उन्होंने दावा किया कि अधिकतर धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने राज्य में उनकी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं।’’

सरमा ने कहा, ‘‘हिंदुत्व को ‘‘हटाया’’ नहीं जा सकता क्योंकि इसका मतलब होगा ‘‘अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना।’’ ‘‘लव जिहाद’’ के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी - चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

विपक्ष द्वारा उनके उस बयान के लिए आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कि विधायक कानून बनाने के लिए हैं और मंत्री निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं, सरमा ने दावा किया कि भारत का संविधान यही कहता है और विधानसभा में इस संबंध में ‘‘विधायक मंत्रियों से ऊपर होते हैं।’’ 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माआरएसएसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब