लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने ठाकरे से बात की

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 नवंबर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और उनसे आग्रह किया कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जो वर्तमान में नवी मुंबई के एक जेल में बंद हैं।

गोस्वामी के परिवार के सदस्यों ने यहां सोनोवाल से मुलाकात की और उनसे पत्रकार की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्होंने टेलीफोन पर ठाकरे से बात की। परिवार के लोगों ने दावा किया कि उनके ‘‘जीवन को खतरा’’ है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे गोस्वामी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।’’

ठाकरे ने सोनोवाल को आश्वासन दिया कि वह गोस्वामी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। गोस्वामी असम के निवासी हैं।

बाद में सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और उनसे आग्रह किया कि मशहूर पत्रकार अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। गोस्वामी के परिजन ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है, जिसके बाद मैंने उनसे बात की।’’

गोस्वामी एक आर्किटेक्ट को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वर्तमान में नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए