असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर बायो से INDIA हटाकर लिखा भारत, कहा- हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है

By अनिल शर्मा | Published: July 19, 2023 07:55 AM2023-07-19T07:55:42+5:302023-07-19T08:18:11+5:30

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन के इस नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब लड़ाई ‘इंडिया और नरेन्द्र मोदी’ के बीच है और यह बताने की जरूरत नहीं है कि जीत किसकी होगी। 

Assam Chief Minister removed INDIA from Twitter bio and wrote Bharat | असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर बायो से INDIA हटाकर लिखा भारत, कहा- हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है

असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर बायो से INDIA हटाकर लिखा भारत, कहा- हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है

Highlightsअगले लोकसभा चुनाव में एनडीए का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है।विपक्षी गठबंधन के इंडिया नाम रखे जाने के बाद हिमंत ने अपने ट्विटर बायो में इंडिया की जगह भारत कर लिया।हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिएः हिमंत

विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की। विपक्षी दलों के अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया नाम हटाकर भारत कर लिया।

हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया- 'हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे। भारत के लिए भाजपा।'

गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने इंडिया को लेकर कहा कि  यह ‘इंडिया’ 2024 में भाजपा नीत राष्ट्रीय राजग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित करेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन के इस नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब लड़ाई ‘इंडिया और नरेन्द्र मोदी’ के बीच है और यह बताने की जरूरत नहीं है कि जीत किसकी होगी। 

बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में दो दिवसीय बैठक में विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ तय करने के साथ ही यह भी फैसला किया कि इसका (गठबंधन का) एक संयोजक होगा और 11 सदस्यीय समन्वय समिति होगी। इस नए गठबंधन का नेता और चेहरा कौन होगा, इसको लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह जरूर कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

बैठक के बाद यह पूछे जाने पर कि विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन होगा, तो खड़गे ने कहा कि इस गठबंधन के संयोजक और समन्वय समिति के सदस्यों का फैसला मुंबई में होने वाली अगली बैठक में किया जाएगा।

Web Title: Assam Chief Minister removed INDIA from Twitter bio and wrote Bharat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे