लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच नवंबर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भूपेन हजारिका ने दुनिया के सांस्कृतिक मानचित्र पर असम की पहचान को स्थापित किया और दुनिया का परिचय राज्य की समृद्ध संस्कृति और संगीत से कराया।

हजारिका की नौवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी रचनाओं ने समाज में सौहार्द को बढ़ावा दिया और उनके गीत में जीवन और समाज की गहरी समझ छुपी हुई है।

हजारिका कवि, संगीतकार, गायक, अभिनेता, पत्रकार, लेखक और फिल्मकार थे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने असम की समृद्ध लोक विरासत को सुंदरता के साथ अपने गीतों में पिरोकर दुनिया के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे हजारिका के जीवन और काम के बारे में जानें क्योंकि इससे दुनिया को देखने का उनका नजरिया बड़ा होगा और उनमें मानवता के मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए