लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव से पहले NDA कैंप में खुशी, 40 में से 28 सीट पर बीपीएफ ने मारी बाजी, यूपीपीएल को 7 और भाजपा को 5 सीट, कांग्रेस 0 पर आउट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2025 13:54 IST

Assam Bodoland Territorial Council Election Results 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने असम में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीपी) के चुनावों में 40 में से 28 सीट पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देबीटीसी चुनाव के लिए मतगणना 26 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।कोकराझार जिले में ही 12 निर्वाचन क्षेत्र हैं जहाँ 100 उम्मीदवार मैदान में हैं।यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और भाजपा को सात और पांच सीट हासिल हुईं।

गुवाहाटीः हाग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 2025 के बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) चुनावों में 40 में से 28 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की है और अगली परिषद बनाने की अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार प्रमोद बोरो के नेतृत्व वाली यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 7 सीटें हासिल कीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 5 सीटें जीतने में सफल रही। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस चुनाव में कोई भी सीट जीतने में विफल रही। बीटीसी चुनाव के लिए मतगणना 26 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।

टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने परिणामों को असम में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश बताया। वर्तमान चुनाव में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के पाँच जिलों: कोकराझार, चिरांग, उदलगुरी, बक्सा और तामुलपुर में कुल 316 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। कोकराझार जिले में ही 12 निर्वाचन क्षेत्र हैं जहाँ 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) चुनावों में हाग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 40 में से 28 सीट पर जीत दर्ज की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। निवर्तमान परिषद में गठबंधन सहयोगी दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और भाजपा, क्रमशः सात और पांच सीटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पिछली बार उन्हें 12 और नौ सीट पर जीत मिली थी। मोहिलरी देबरगांव निर्वाचन क्षेत्र से जीते, लेकिन चिरांगद्वार सीट अपने पूर्व साथी खम्पा बोरगोयारी से हार गए, जो यूपीपीएल में शामिल हो गए थे।

निवर्तमान बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोरो गोइमारी से जीते, लेकिन दोतमा में बीपीएफ के प्रकाश बसुमतारी से हार गए। अन्य प्रमुख विजेताओं में भैरबकुंडा से पूर्व मंत्री और बीपीएफ उम्मीदवार रिहोन दैमारी और बागानपारा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व एजीपी मंत्री रेखारानी दास बोरो शामिल हैं।

दास बोरो अब भाजपा में हैं। बीपीएफ 2020 के चुनावों में 17 सीट पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन यूपीपीएल ने भाजपा और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) के साथ मिलकर परिषद का गठन किया था। बीपीएफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक घटक दल भी है।

कोकराझार, चिरांग, ब क्सा, उदलगुरी और तामुलपुर के पांच जिलों वाली 40 सदस्यीय परिषद के लिए चुनाव 22 सितंबर को हुए थे। 27 जनवरी, 2020 को नयी दिल्ली में नए बोडो समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद यह दूसरा परिषद चुनाव था।

टॅग्स :असमअसम विधानसभा चुनावBJPबोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: इस एजेंसी के ताजा सर्वे ने बताया बंगाल में फिर से बनेगी ममता दीदी की सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: 'टुडेज़ चाणक्य' ने बीजेपी के लिए 192 सीटों के साथ प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की

कारोबारकिसान हेल्पलाइन 155253, सीएम यादव ने कहा-अन्नदाता के हित में अहम पहल, जानिए फायदे

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारत अधिक खबरें

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

भारतबरगी बांध में क्रूज पलटा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 को बचाया?, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भारतLabour Day 2026: श्रम विभाजन के बनते-बिगड़ते दायरे

भारतमहाराष्ट्र 66 वां स्थापना दिवसः विकास की भाषा सिखाता महाराष्ट्र

भारतकोलकाता में भारी हंगामा, टीएमसी ने बैलेट बॉक्स खोले जाने का दावा किया