लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने कहा- रेप करने वालों को सरेआम जनता के बीच गोली मार देनी चाहिए

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 29, 2018 08:47 IST

असम तेजपुर के बीजेपी सांसद आर पी शर्मा ने यह बयान असम के नगांव में एक पांच साल की बच्ची का रेप और हत्या के बाद दिया है।

Open in App

गुवाहाटी , 29 मार्च: असम तेजपुर के बीजेपी सांसद आर पी शर्मा ने रेप के सजा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने रेप के दोषियों को सजा देने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की बात कही है। राम प्रसाद शर्मा ने कहा है कि रेप करने वालों को सार्वजनिक तौर पर जनता के बीच गोली मार देनी चाहिए। 

आर पी शर्मा ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि जघन्य अपराध जैसे रेप जैसे वारदात को अंजाम देने वालों के लिए बस एक ही सजा होनी चाहिए, वह है मौत। उन्हें सबके सामने जनता के बीच सार्वजनिक तौर पर गोली मारकर हत्या कर देनी चाहिए। ऐसे अपराधों को मिटाने का बस एक मात्र यही तरीका है। जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें इसी तरह खत्म करना पड़ेगा।  उन्होंने यह भी कहा कि अगर रेप जैसी घटना कोई भी करें चाहे वह नाबालिग ही क्यों ना हो, उसे भी वही सजा मिलेगी। 

उन्होंने कहा रेप के दोषियों को सजा देकर कभी छोड़ना नहीं चाहिए। रेप से दोषियों से निपटने के लिए शूटिंग स्क्वॉड होना चाहिए। किसी महिला को गलत तरह से छूने, छेड़छाड़ करने या उत्पीड़न करने के लिए कम से कम 10 साल की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नाबालिग दोषियों पर भी लागू होना चाहिए। 

बता दें कि आर पी शर्मा ने यह बात हाल ही में हुए असम के रेप की वारदात के बाद दिया है। असम के नगांव में एक पांच साल की बच्ची का रेप कर उसे आगे के हवाले कर दिया था। बच्ची 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। पीड़िता की मौत 23 मार्च को हो गई थी। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप