लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिये 281 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 मार्च असम विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 281 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। पहले चरण में 27 मार्च को 47 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का मंगलवार अंतिम दिन था।

राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस चरण में जिन चर्चित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये उनमें मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (माजुली सीट), असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा गोहपुर से उम्मीदवार रिपुन बोरा और नाजिरा सीट से प्रत्याशी तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया शामिल हैं।

नामांकन पत्रों की जांच 10 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये 27 मार्च, एक अप्रैल, और छह अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?