लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने तीन नये चेहरों और कांग्रेस के पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार

By भाषा | Updated: September 29, 2019 20:38 IST

असम में 2016 हुए विधानसभा चुनाव में इन चार में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी, वहीं जानिया सीट कांग्रेस की झोली में गई थी।

Open in App

भाजपा ने असम की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये तीन नये चेहरों और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिये चार नामों को हरी झंडी दी है।

पार्टी ने रताबाड़ी सीट से विजय मालाकर, जानिया से तौफीक उर्रहमान और सोनारी से नवनीता हांडिक को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेन बोरठाकुर को रंगापाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

असम में 2016 हुए विधानसभा चुनाव में इन चार में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी, वहीं जानिया सीट कांग्रेस की झोली में गई थी। इन सीटों के विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यहां चुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। 

टॅग्स :उपचुनावअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए