लाइव न्यूज़ :

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2025ः 29 अगस्त से शुरू, 8 टीम और 2 ग्रुप, पाकिस्तान-ओमान की जगह बांग्लादेश-कजाखस्तान?, देखिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 17:20 IST

Asia Cup Hockey Tournament 2025: आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के विजेता को नीदरलैंड और बेल्जियम में 2026 में होने वाले विश्व कप में सीधे जगह मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूल बी में मलेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश को जगह मिली है। मेजबान भारत को चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश और कजाखस्तान खेलेंगे।

Asia Cup Hockey Tournament 2025:पाकिस्तान और ओमान की जगह बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से होने वाले पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश और कजाखस्तान खेलेंगे। मंगलवार को जारी टूर्नामेंट के कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। मेजबान भारत को चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश को जगह मिली है। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के विजेता को नीदरलैंड और बेल्जियम में 2026 में होने वाले विश्व कप में सीधे जगह मिलेगी।

Asia Cup Hockey Tournament 2025: कार्यक्रम

ग्रुप-एः भारत, चीन, जापान और कजाखस्तान

ग्रुप-बीः मलेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश।

मलेशिया और बांग्लादेश के मुकाबले के साथ 29 अगस्त को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जबकि प्रतियोगिता के पहले दिन के अंतिम मुकाबले में भारत और चीन आमने-सामने होंगे। पूल चरण के बाद सुपर फोर मुकाबले तीन से छह सितंबर तक खेले जायेंगे । सुपर फोर मुकाबलों का ऐलान पूल चरण के बाद किया जायेगा ।

फाइनल, तीसरे स्थान का प्ले ऑफ और पांचवें-छठे स्थान का क्लासीफिकेशन मुकाबला सात सितंबर को होगा। भारत सरकार ने कहा था कि वह टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा मुहैया कराएगी लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने सुरक्षा कारणों से यात्रा करने से इनकार कर दिया।

आयोजकों ने आठ टीम के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह लेने के लिए पहले ही बांग्लादेश से संपर्क कर लिया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान के एशिया कप में प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता थी। यह 2026 विश्व कप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।

भारत ने आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। कोरिया टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने पांच बार खिताब जीता है । भारत और पाकिस्तान तीन तीन बार जीत चुके हैं । भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में फाइनल में मलेशिया को 2 . 1 से हराकर खिताब जीता था।

पिछली बार जकार्ता में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी। एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने कहा ,‘हीरो एशिया कप राजगीर बिहार 2025 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी देखने को मिलेगी। विश्व कप क्वालीफिकेशन दाव पर होने से हर मैच अहम होगा। हमें उम्मीद है कि इस बार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।’

टॅग्स :एशिया कपपाकिस्तानOmanटीम इंडियाहॉकी इंडियाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप