लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वाराणसी कोर्ट में आज दाखिल कर सकता है ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 11, 2023 11:09 IST

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा कराए गए ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सोमवार को वाराणसी कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देएएसआई ज्ञानवापी मस्जिद में किये वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट आज वाराणसी कोर्ट में पेश कर सकता हैवाराणसी की कोर्ट ने 30 नवंबर को एएसआई को रिपोर्ट पेश करने के लिए 10 दिन का समय दिया था एएसआई ने वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण 100 दिनों तक किया था

वाराणसी: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा कराए गए ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सोमवार को वाराणसीकोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कोर्ट ने बीते 30 नवंबर को पिछली तारीख पर एएसआई को रिपोर्ट पेश करने के लिए 10 दिनों का समय दिया था और कहा था कि वो समय सीमा के भीतर रिपोर्ट दाखिल करे।

कोर्ट ने उससे पहले 17 नवंबर तक एएसआई से अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने को कहा था लेकिन बाद में एएसआई को कोर्ट से अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 28 नवंबर तक का समय मिल गया था।

मालूम हो कि वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण 100 दिनों तक किया गया था और उस दौरान एएसआई ने कोर्ट से सर्वे के लिए कई बार विस्तार मांगा है। सर्वेक्षण लगभग एक महीने पहले समाप्त हो गया था लेकिन एएसआई ने अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय मांगा था।

कोर्ट की ओर से एएसआई को रिपोर्ट पेश करने का अंतिम समय विस्तार 18 नवंबर को मिला था, जब एएसआई ने कोर्ट से 15 दिनों का अतिरिक्त समय और मांगा था।

कोर्ट ने इसके लिए 10 दिन की इजाजत दी थी। एएसआई 4 अगस्त से मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण कर रहा था। इसमें वुजुखाना क्षेत्र को छोड़ दिया गया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सील कर दिया गया था।

2 नवंबर को एएसआई ने अदालत को बताया कि उसने सर्वेक्षण "पूरा" कर लिया है लेकिन सर्वेक्षण में इस्तेमाल किए गए उपकरणों के विवरण के साथ रिपोर्ट संकलित करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता होगी।

कोर्ट ने दस्तावेज जमा करने के लिए 17 नवंबर तक का अतिरिक्त समय दिया था। वाराणसी की अदालत ने 21 जुलाई को चार महिलाओं की याचिका के बाद सर्वेक्षण का आदेश दिया था। जिन्होंने मंदिर की पश्चिमी दीवार के पीछे स्थित श्रृंगार गौरी तीर्थ में प्रार्थना करने की अनुमति मांगी थी।

इससे पहले इस साल अगस्त में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीकोर्टKashi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी