लाइव न्यूज़ :

... वादा क्या याद दिलाया, मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जी आपा ही खो बैठे

By भाषा | Updated: November 16, 2019 03:24 IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तीन महीने पहले वादा किया था कि एक महीने के अंदर इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें लगा दी जाएंगी लेकिन कुछ नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि जब प्रदर्शनकारियों ने उन्हें उनका यह वादा याद दिलाया तो वह उत्तेजित हो गये और उन्होंने एक तख्ती फाड़ दी।चैनल पर प्रसारित खबरों में एक प्रदर्शनकारी मंत्री से कह रहा है, ‘‘ आप मुझे अंगुली मत दिखाइए। मैंने क्या किया है? आपने वादा किया था कि अल्ट्रासाउंट एक महीने में शुरू हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। ’’

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को उस समय अपना आपा खोकर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार कर बैठे जब प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने का उनका वादा याद दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इनमें से कुछ लोगों ने केंद्रीय परिवार एवं कल्याण राज्यमंत्री चौबे को सदर अस्पताल में एक महीने के अंदर अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन शुरू कराने का उनका वादा याद दिलाया, तब यह घटना घटी।

कुछ विकलांगों समेत प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बक्सर से लोकसभा सदस्य चौबे ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहने से पूर्व धक्का दिया और उन पर चिल्लाये। इस पूरी घटना को कई खबरिया चैनलों ने दिखाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी फैल गया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तीन महीने पहले वादा किया था कि एक महीने के अंदर इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें लगा दी जाएंगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि जब प्रदर्शनकारियों ने उन्हें उनका यह वादा याद दिलाया तो वह उत्तेजित हो गये और उन्होंने एक तख्ती फाड़ दी।

चैनल पर प्रसारित खबरों में एक प्रदर्शनकारी मंत्री से कह रहा है, ‘‘ आप मुझे अंगुली मत दिखाइए। मैंने क्या किया है? आपने वादा किया था कि अल्ट्रासाउंट एक महीने में शुरू हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। ’’

एक अन्य नाराज प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ यह शर्म की बात है कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और मंत्री ने हमें धक्का दिया । धक्का देना आने वाले समय में उन्हें महंगा पड़ेगा।’’

चौबे पिछले कुछ समय से आम आदमी या सरकारी अधिकारियों के साथ किसी न किसी विवाद में फंसते रहे हैं। पंद्रह अक्टूबर को जब चौबे शहर में डेंगू के रोकथाम के लिए उठाये गये कदमों का जायजा लेने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे थे तब बिहार के विवादास्पद नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक ने उन पर स्याही फेंकी थी। इसी साल 24 सितंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने सभी के सामने एक उपनिरीक्षक को एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस भेजने पर धमकी दी थी। बाद में उपनिरीक्षक ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील