लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के एनडीए में पुनर्वापसी के सवाल पर अश्विनी चौबे ने कसा तंज, कहा- सदा-सदा के लिए उनके लिए खरमास लगा हुआ है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2023 16:36 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि लालू ने नीतीश के पेट वाले दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर के कराने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जदयू भानुमती का पिटारा है और ये लोग आज हैं, कल रहेंगे या नहीं रहेंगे, अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा है कि लालू ने नीतीश के पेट वाले दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर के कराने की कोशिश की हैउन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जदयू भानुमती का पिटारा हैअश्विनी कुमार चौबे ने कहा, जदयू जल्द ही समाप्त हो जाएगी

पटना: जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो हर दिन बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग रोज हटाते हैं रोज बैठाते हैं। ये कोई बड़ा महत्व का विषय नहीं है। ठीक किया इनका इलाज भी हो गया। बहुत फड़फड़ा रहे थे। उनकी यानी नीतीश कुमार की वापसी की बात ही नहीं उठती है, सदा-सदा के लिए उनके लिए खरमास लगा हुआ है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि लालू ने नीतीश के पेट वाले दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर के कराने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जदयू भानुमती का पिटारा है और ये लोग आज हैं, कल रहेंगे या नहीं रहेंगे, अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लालू ने नीतीश कुमार के पेट के दांत का इलाज उन्हीं के डॉक्टर से कराने की कोशिश की। ये अलग बात है कि इलाज अधूरा रह गया, लेकिन इलाज अच्छा से हो जाएगा। 

ललन सिंह और जदयू के लोग बहुत कम दिनों के मेहमान हैं और जल्दी ही इन लोगों को विदाई हो जाएगी। जदयू जल्द ही समाप्त हो जाएगी। वहीं नीतीश के एनडीए में वापसी के कयासों पर चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा में हर दिन खरमास ही लगा रहेगा। भाजपा में अब दोबारा आना उनके लिए खरवास है। सालों भर उनके लिए खरमास चलता रहेगा। भाजपा में उनके लिए सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं। किसी भी दरवाजे से घुसने का उनके लिए सवाल ही नहीं उठता है। 

वहीं, जातीय गणना के समर्थन में नीतीश कुमार दूसरे राज्यों में रैली करने जा रहे हैं, इस सवाल पर अश्विनी चौबे ने कहा कि ये लोग तो पहले ही टांय टांय फीस्स हो गए। इन्होंने देख लिया कि तीन राज्यों में किस तरह की स्थिति हो गई। ये लोग जाति के लिए रैली करने की बात कह रहे हैं लेकिन हमारे लिए तो जो गरीब हैं वही जाति है। युवा हैं, महिलाएं हैं वे हमारे लिए जाति हैं उनका विकास होना चाहिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप