लाइव न्यूज़ :

Ashoka University: "हमें चाहिए जाति जनगणना", छात्रों ने लगाये 'ब्राह्मण-बनिया मुर्दाबाद' के नारे, देखें Video

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2024 10:16 IST

अशोक यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रो ने जाति जनगणना की मांग को लेकर 'ब्राह्मण-बनिया मुर्दाबाद' जैसे विवादित नारे लगाये, जिसके कारण यूनिवर्सिटी में भारी अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक यूनिवर्सिटी में छात्रो ने जाति जनगणना को लेकर 'ब्राह्मण-बनिया मुर्दाबाद' जैसे नारे लगायेछात्रों द्वारा कैंपस में जातिवादी नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैविवाद पर यूनिवर्सिटी ने कहा कि हम छात्रों के बीच शांति सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं

नई दिल्ली: देश की महंगी और नामी गिरामी अशोक यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के कारण मीडिया की सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रो ने बीते बुधवार को जाति जनगणना की मांग को लेकर 'ब्राह्मण-बनिया मुर्दाबाद' जैसे विवादित नारे लगाये, जिसके कारण यूनिवर्सिटी में भारी अफरा-तफरी मच गई।

अशोक यूनिवर्सिटी के लिए विवाद कोई नहीं बात नहीं है, इससे पहले भी उसके कई टीचरों द्वारा विभिन्न मुद्दों अपनी राजनीतिक विचारों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार बीते बुधवार को अशोक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस में जातिवादी नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र कैंपस में विवादित नारेबाज़ी कर रहे हैं।

एक्स पर साझा कई वीडियो में सुना जा सकता है कि अधिकांश छात्र ब्राह्मणों और बनियों को लेकर विवादित नारे लगा रहे हैं। जिसकी सोशल प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से निंदा हो रही है। इस संबंध में बयान जारी करते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा, "वह छात्रों के 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' और जोरदार बहस को बहुत महत्व देते हैं, लेकिन उसके साथ विश्वविद्यालय आपसी सम्मान को भी उतना ही महत्व देती है।"

इसके साथ यूनिवर्सिटी के बयान में यह भी कहा गया है, "विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा कि परिसर में छात्रों के बीच शांति और सद्भाव भंग न हो।"

इन्फोसिस के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मोहनदास पई ने छात्रों द्वारा "हमें जाति जनगणना की आवश्यकता है", और "ब्राह्मण-बनियावाद मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाने के वीडियो के बाद एक्स पर किये पोस्ट में कहा, 'अशोक विश्वविद्यालय में इतनी जातिगत नफरत क्यों है।'

वहीं एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में अशोक विश्वविद्यालय ने कहा, "वह किसी भी व्यक्ति या समूह के खिलाफ नफरत की अभिव्यक्ति की निंदा करता है।"

मालूम हो कि साल 2014 में स्थापित अशोक यूनिवर्सिटी ने पहले अपने संकाय के राजनीतिक विचारों को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा मार्च 2021 में प्रताप भानु मेहता और अरविंद सुब्रमण्यम का विश्वविद्यालय से निकलना भी चर्चा का विषय था। 

टॅग्स :जाति जनगणनाUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतगलगोटिया प्रकरण से क्या कोई सीख लेगी सरकार ?

भारतचीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, भारत सरकार का एक्शन

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

विश्वरूस में ऊफा मेडिकल कॉलेज में छात्रों पर हमला, चाकूबाजी में 4 भारतीय छात्र घायल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?