लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने उपराष्‍ट्रपत‍ि जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में जब ली चुटकी, पूछा- आपने ममता बनर्जी पर क्‍या जादू किया

By भाषा | Updated: September 21, 2022 07:57 IST

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को उपराष्‍ट्रपति धनखड़ का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में धनखड़ से उस राज के बारे में पूछा, जिसके चलते ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला क‍िया।

Open in App

जयपुर: राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ अपने पांच दशक पुराने र‍िश्‍तों को याद किया। इसके साथ ही उन्‍होंने हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में धनखड़ से उनकी ‘जादूगरी का राज’ पूछा, जिसके चलते पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला क‍िया। अपने जवाब में धनखड़ ने कहा कि ‘‘राजनीतिक निर्णय कैसे लिए जाते हैं, इसके बारे में गहलोत व अन्य नेता प्रकाश डाल सकते हैं।’’

इसके साथ ही धनखड़ ने उस ‘कदम’ के लिए ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को उपराष्‍ट्रपति धनखड़ का सम्मान किया गया, जो मूल रूप से राजस्थान के ही हैं। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री गहलोत ने धनखड़ के साथ अपने लगभग पांच दशक पुराने राजनीतिक व घरेलू संबंधों को याद किया। इसके साथ ही उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में धनखड़ व वहां की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बीच ‘खींचतान’ का भी जिक्र किया।

अशोक गहलोत ने ली जब चुटकी...

गहलोत ने कहा, ‘‘आप (धनखड़) तीन साल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे और इन तीन साल में मेरे ख्याल से ऐसा कोई दिन नहीं गया जब धनखड़ साहब व ममता बनर्जी चर्चा में नहीं रहे हों। और उसके बाद कौन सा ऐसा जादू आपने किया कि उन्हीं ममता बनर्जी ने आपके (धनखड़) उपराष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनने पर आपको ज‍िताने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से ‘अनुपस्थित’ रहने का फैसला किया। यह राज क्‍या है। ये राज अभी तक मेरी समझ में नहीं आया।’’

गहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘आपने ममता बनर्जी पर क्‍या जादू किया जबकि जादूगर तो मैं हूं। आपने कैसे जादू कर दिया। मुझसे बड़ा भी जादूगर कोई है क्‍या हिंदुस्तान में, मैं यह आपसे समझना चाहता हूं।’’ धनखड़ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी ने पूछा है कि वह कौनसा जादू है, जिसकी वजह से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने, ‘वो’ निर्णय लिया... मैं राजनीति से परे हूं, राजनीतिक निर्णय कैसे और किस आधार पर लेते हैं इस पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, (पूर्व मुख्‍यमंत्री) वसुंधरा राजे ही प्रकाश डाल सकते हैं।’’

टॅग्स :अशोक गहलोतजगदीप धनखड़राजस्थानममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील