लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कर्नाटक के बहाने राजस्थान की सियासत पर साधा निशाना, बोले- "जैसे वहां जीत रहे हैं, राजस्थान भी जीतेंगे, चाहे शाह रोकें, मोदी रोकें या फिर कोई और रोके"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2023 16:28 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव के बहाने मोदी, शाह और सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक की तरह राजस्थान भी जीतेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता है। चाहे वो अमित शाह हों, नरेंद्र मोदी हों या फिर चाहे कोई और हो।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव के बहाने साधा राजस्थान की सियासत पर निशाना कांग्रेस कर्नाटक के बाद राजस्थान का चुनाव जीतेगी और लगातार दूसरी बार बनाएगी सरकारहमें कोई नहीं रोक सकता, चाहे वह अमित शाह हों या नरेंद्र मोदी हों या फिर कोई और हो

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई है कि कर्नाटक चुनाव में  कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को उदयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस अपने बल पर प्रचंड बहुमत हासिल करेगी और भाजपा सहित जेडीएस को परास्त करके सत्ता के शिखर पर बैठेगी।

सीएम गहलोत ने राज्य कांग्रेस में मचे झांझावात के बीच दावा किया कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के बाद राजस्थान के चुनाव में भी जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, "जब जनता में भावनाएं उठती हैं तो हमें सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। चाहे वह अमित शाह हों या नरेंद्र मोदी हों या फिर कोई और हो।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों का राजस्थान की जनता ने स्वागत किया है। गहलोत ने कहा कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी सरकारी योजना का लाभ प्रत्येक लाभार्थी परिवार तक पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर और भीलवाड़ा जिलों में राहत शिविरों का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उदयपुर आगमन पर अगवानी की। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। राहुल गांधी सिरोही जिले के माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम शिविर में भाग लेने के लिए राजस्थान पहुंचे हैं।

मालूम हो कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इस बीच सूबे की सियासत काफी तेजी से बदल रही है। दरअसल ये सारे बदलाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रविवार 7 मई को दिये उस बयान के बाद शुरू हुआ। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वसुंधरा राजे और दो अन्य भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी के विधायकों द्वारा 2020 के विद्रोह के दौरान उनकी सरकार को बचाने में मदद की थी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने बयान से कांग्रेस के तत्कालीन बागी नेता सचिन पायलट और उनके खेमे के कांग्रेसी विधायकों पर भी निशाना साधा था। गहलोत ने कहा था कि जिन्होंने भी गहलोत सरकार गिराने के लिए भाजपा से पैसे लिए थे, वो उन्हें पैसे वापस कर दें ताकि वे बिना किसी दबाव के अपना कर्तव्य निभा सकें।

धौलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को तीन भाजपा नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और विधायक शोभरानी कुशवाह के समर्थन के कारण बचाया जा सका।

टॅग्स :अशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थानBJPकांग्रेसवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार