लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कहा, "न्यायपालिका में फैला है 'भ्रष्टाचार', जज वकील द्वारा तैयार किये फैसलों को पढ़ते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 1, 2023 11:51 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा न्यायपालिका के प्रति की गई कुछ प्रतिकूल टिप्पणियों से राजस्थान की सियासत में भारी बवाल खड़ा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की न्यायपालिका के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी, मचा हंगामा गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका में बहुत भ्रष्टाचार है, जज वकीलो के लिखे हुए फैसलों को पढ़ते हैं भाजपा ने मुख्यमंत्री गहलोत के बयान की आलोचना करते हुए उसे संवैधानिक ढांचे पर हमला बताया

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था पर ऐसा टिप्पणी की है, जिसके कारण विवाद पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री गहलोत की न्यायपालिका के प्रति की गई कुछ प्रतिकूल टिप्पणियों से भारी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मेरा मानना ​​है कि न्यायपालिका में बहुत 'भ्रष्टाचार' व्याप्त है और ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं, जहां जज वकीलों के तैयार किये गये फैसलों को पढ़ने का काम करते हैं।"

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा न्यायपालिका के संबंध में की गई इस टिप्पणी पर राजस्थान में सियासी हंगामा मचा हुआ है। सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मुख्यमंत्री गहलोत पर आरोप लगाया कि वो अपने बयान से संवैधानिक ढांचे पर हमला कर रहे हैं और न्यायपालिका को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के बयानों की बेहद तीखी निंदा करते हुए कहा कि वो हताशा हैं और उनके बयान में एक तरह की निराशा झलक रही है।

सीपी जोशी ने कहा, “अशोक गहलोत एक संवैधानिक पद पर हैं और ऐसे में वो जिस तरह से खुलेआम न्यायपालिका की आलोचना कर रहे हैं। उससे न केवल वो संविधान बल्कि देश के न्यायिक ढांचे पर सवाल खड़े कर रहे हैं और उसमें अपनी कमी को प्रदर्शित कर रहे हैं।”

विपक्षी दल भाजपा के अलावा राज्य में न्यायिक संस्था से जुड़े लोग भी इस बयान के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुखर विरोध कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह तंवर ने इस संबंध में राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक औपचारिक शिकायत पत्र लिखते हुए कहा, “न्यायपालिका के भीतर व्यापक भ्रष्टाचार के गहलोत के सार्वजनिक आरोपों ने इसकी प्रतिष्ठा को गंभीर झटका दिया है। इस तरह के अपमानजनक बयान न केवल न्यायपालिका की छवि को खराब करते हैं बल्कि कानूनी प्रणाली के सुचारू कामकाज को भी बाधित करते हैं।”

योगेन्द्र सिंह तंवर ने चीफ जस्टिस को लिखे अपने पत्र को आपराधिक शिकायत के रूप में मानने की अपील करते हुए सीएम गहलोत के बयान की जांच करने और सख्त एक्शन लेने का आग्रह किया है।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न केवल न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा किया है बल्कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए उस पर भी टिप्पणी की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, “अर्जुन राम मेघवाल के बतौर आईएएस अधिकारी के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का संकेत देने वाली जानकारी सामने आई है, जिसे दबा दिया गया है। सरकार ने ऐसी शिकायतों का संज्ञान लिया है और उसे रोकने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू की है।”

टॅग्स :अशोक गहलोतजयपुरBJPकांग्रेसRajasthan High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?