लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने खड़ा किया ईडी की मंशा पर सवाल, बोले- "केवल विपक्षी नेताओं के घर जाने पर होता है ध्यान"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 14:31 IST

अशोक गहलोत ने राजस्थान में जारी प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बीच ईडी की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि ईडी केवल राजनेताओं के घर जाने में ही ध्यान दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने राजस्थान में जारी ईडी की छापेमारी के बीच उसकी मंशा पर उठाया सवाल सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी केवल विपक्षी राजनेताओं के घर जाने में ही ध्यान दे रही हैयही कारण है कि अब ईडी की विश्वसनीयता अब कम हो रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते हैं

जयपुर: राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी रहने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को ईडी की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि ईडी केवल विपक्षी राजनेताओं के घर जाने में ही ध्यान दे रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "जिस तरह से ईडी पूरे देश में व्यवहार कर रही है, मेरा मानना ​​है कि यह उसके अपने हित में नहीं है। ये देश की प्रीमियर एजेंसियों में से एक ​हैं। लेकिन अब ईडी ध्यान केवल विपक्षी राजनीतिक दलों पर ही रहता है। वह केवल विपक्षी नेताओं के घरों में जाने में दिलचस्पी रखती है।"

उन्होंने कहा, "इतने बड़े देश में, क्या कोई दूसरा आय अपराध नहीं हो रहा है? वे उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि उनकी विश्वसनीयता अब कम हो रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि ये एजेंसियां ​​​​मजबूत हों। उन्हें इस बात की चिंता होनी चाहिए।"

इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सिर्फ विपक्षी दलों के सदस्यों पर ही छापेमारी करती है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "ईडी के 95 फीसदी से ज्यादा मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। ईडी कभी भी अजीत पवार, हिमंत बिस्वा सरमा, कुलदीप बिश्नोई और नारायण राणे जैसे नेताओं से मिलने नहीं जाती है।"

इसके साथ ही पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि ईडी प्रधानमंत्री मोदी के लिए टूल किट के तौर पर काम कर रही है। पवन खेड़ा ने गुरुवार को जयपुर में दो ईडी अधिकारियों की गिरफ्तारी पर भी बात की।

उन्होंने कहा. "राजस्थान में ईडी के दो अधिकारी पैसे लेते हुए पकड़े गए हैं। उन्हें 15 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईडी अधिकारियों को पैसे लेते हुए पकड़ा है। अगर ईडी के एक छोटे अधिकारी की रेट लिस्ट 15 लाख रुपए है, तो ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों की रेट लिस्ट क्या होगी, यह सोचने लायक है।"

मालूम हो कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीते गुरुवार को जयपुर में ईडी के एक प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) और उसके सहयोगी को 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक ईडी के ईओ नवल किशोर मीणा और उनके सहयोगी बाबूलाल मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :अशोक गहलोतप्रवर्तन निदेशालयराजस्थानकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?