लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने खालिस्तानी गतिविधियों को हिंदू राष्ट्र की मांग से जोड़ा, कहा- मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं इसिलिए अमृतपाल को भी हिम्मत मिलती है

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 31, 2023 17:31 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भरतपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा, "एक नया आदमी आ गया है खालिस्तान का, पता नहीं क्या नाम है उसका। वह कहता है कि अगर नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं, तो मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं कर सकता?"

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने खालिस्तान को हिंदू राष्ट्र से जोड़ाकहा- मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं इसिलिए खालिस्तान की मांग भी होती हैकहा- इंदिरा गांधी के दौरान भी ये मांगें उठीं, उन्होंने नहीं बनने दिया

जयपुर: राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल सिंह प्रकरण और बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों को हिंदू राष्ट्र की मांग से जोड़ा है। एक कार्यक्रम के जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं, इसलिए अमृतपाल सिंह जैसे लोगों के अंदर खालिस्तान की मांग रखने की हिम्मत है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भरतपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा, "एक नया आदमी आ गया है खालिस्तान का, पता नहीं क्या नाम है उसका। वह कहता है कि अगर नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं, तो मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं कर सकता? आप हिन्दू राष्ट्र की बात कैसे कर सकते हैं? धर्म के नाम पर लोगों को खुश करना आसान काम है। इनकी वजह से अमृतपाल सिंह जैसे लोगों की यह हिम्मत हो गई कि वह खालिस्तान की मांग कर रहा है। इंदिरा गांधी के दौरान भी ये मांगें उठीं, उन्होंने नहीं बनने दिया खालिस्तान।"

राहुल गांधी को अदालत से सजा और उसके कारण लोकसभा की सदस्यता गंवाने के मुद्दे पर अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र की कारस्तानी हो या फिर मनमानी, राहुल गांधी हर बार जनता की आवाज बने हैं और आगे भी बने रहेंगे। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि  किसी भी मुद्दे से जनता को तोड़ सकते हैं, लेकिन जोड़ना एक कठिन काम है। अगर राजस्थान की सभी जाति और धर्म मेरे साथ नहीं होते, तो सोनिया गांधी मुझे मुख्यमंत्री क्यों बनातीं?

बता दें कि जिस खालिस्तानी उग्रवादी और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का जिक्र अशोक गहलोत कर रहे थे उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। अमृतपाल सिंह अब भी फरार है और पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं। भगौड़ा अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस से बचने के लिए बार-बार हुलिया बदल रहा है। उसे पकड़ने के लिए अमृतसर हाई अलर्ट पर है क्योंकि अमृतपाल सिंह के जल्द ही आत्मसमर्पण करने की संभावना है। स्वर्ण मंदिर और अकाल तख्त के आसपास पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।  

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानअमृतपाल सिंहमोहन भागवतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए