लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुर्जर नेताओं को बातचीत का न्योता दिया, आगजनी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

By भाषा | Updated: February 10, 2019 19:53 IST

दिल्ली से यहां लौटे गहलोत ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, “वार्ता के लिए सरकार के द्वार खुले हैं। मंत्रियों की समिति बना दी गयी है। मैं समझता हूं कि उनको खुद को आगे आकर बातचीत का सिलसिला शुरू करना चाहिए।

Open in App

गुर्जरों के आरक्षण आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि सरकार के स्तर पर बातचीत के द्वार खुले हैं और आंदोलनकारियों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने धौलपुर में आगजनी की घटना की निंदा की।दिल्ली से यहां लौटे गहलोत ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, “वार्ता के लिए सरकार के द्वार खुले हैं। मंत्रियों की समिति बना दी गयी है। मैं समझता हूं कि उनको खुद को आगे आकर बातचीत का सिलसिला शुरू करना चाहिए क्योंकि पहले भी संवाद हुए तो बात आगे बढ़ी तो कुछ अच्छे फैसले इनके पक्ष में हुए थे।’’ 

गहलोत ने कहा,“आंदोलन करना अलग बात है लेकिन रेल पटरियों पर बैठना मैं समझता हूं कि कानूनी रूप से ठीक नहीं है।’’ गहलोत ने धौलपुर जिले में पुलिस के कुछ वाहनों को आग लगाए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, “आज धौलपुर में जो कुछ भी हुआ उसमें असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए। खाली गुर्जर समाज की बात नहीं थी। स्थानीय प्रशासन देखेगा कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, किस प्रकार यह घटना घटित हुई और क्यों हुई।” गहलोत ने कहा, “गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला खुद कह रहे हैं कि शांति बनाए रखें तो उनके समर्थकों व समाज के लोगों को उनकी बात माननी चाहिए। जिस प्रकार से तनाव पैदा किया गया, जिस प्रकार आगजनी की गयी उसे उचित नहीं कहा जा सकता। मुझे विश्वास है कि बैंसला व उनकी टीम जल्द ही आगे आएगी और सरकार के साथ बातचीत शुरू होगी।’’

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील