लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार आज से दोबारा शुरू करेगी गेहूं खरीदना, किसानों को अब ये मिलेगी राहत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 25, 2019 09:04 IST

बारिश व ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में 25 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। यह जानकारी राजस्थान की खाद्य सचिव मुग्धा सिन्हा ने दी। 

Open in App

केन्द्र सरकार ने राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीद के मापदंडों में छूट देते करते हुए फिलहाल 50 प्रतिशत तक चमकहीन गेहूं खरीदने की अनुमति दे दी है। बारिश व ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में 25 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। यह जानकारी राजस्थान की खाद्य सचिव मुग्धा सिन्हा ने दी। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की उपज एवं फसल को नुकसान हुआ था, जिसके कारण गेहूं की चमक फीकी हो गई थी। केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के जिन मापदंडों को निर्धारित किया है उसके तहत चमकहीन गेहूं नहीं खरीदा जा सकता इसलिए किसानों की समस्या को केंद्र सरकार तक पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि सूबे कि सरकार ने निर्धारित गुणवत्ता मापदंड में गेहूं की चमक को हटाने या अधिकतम रियायत प्रदान करने की अपील की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत से अधिक चमकहीन गेहूं खरीदने की अनुमति दे दी।

बेमौसम बारिश से मुख्य रूप से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, कोटा, बारां और बूंदी जिलों में गेहूं की फसल प्रभावित हुई थी। 15 मार्च से कोटा संभाग में और 1 अप्रैल से अन्य संभागों में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम एवं राजफैड़ द्वारा स्थापित किए गए केन्द्रों पर हो रही है।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर