लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा- प्रदेश को देश का एजूकेशन हब बनाने के लिए जरूरी है सभी का साथ

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 1, 2019 05:13 IST

मंत्री डोटासरा शुक्रवार को यहां एक होटल में उद्योग विभाग, यूनिसेफ और स्कूल शिक्षा विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित ‘सीएसआर कॉन्क्लेव’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

Open in App

राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने उद्योग जगत को सामाजिक सहभागिता (सीएसआर) के तहत शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता में रखते हुए अधिकाधिक सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही किसी समाज की नींव तैयार होती है। उन्होंने राजस्थान को देश का 'एजूकेशन हब' बनाने के लिए सभी क्षेत्रों के सहयोग का आह्वान किया।

मंत्री डोटासरा शुक्रवार को यहां एक होटल में उद्योग विभाग, यूनिसेफ और स्कूल शिक्षा विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित ‘सीएसआर कॉन्क्लेव’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा और विद्यालयी सुविधाएं मिले, इसके लिए रोडमैप तैयार कर कार्रवाई की पहल की गयी है। 

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि विद्यालयों में बेहतर भौतिक संसाधन उपलब्ध हों, बच्चों को उच्च गुणवत्ता की और रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिले ताकि विद्यार्थियों के लिए आने वाला कल स्वर्णिम बन सके।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 63 हजार सरकारी विद्यालय हैं और उनमें 86 लाख के करीब विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सरकार के सीमित संशाधनों से भी उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। कॉरपोरेट जगत से यह अपेक्षा है कि वह अन्य क्षेत्रों की बजाय शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए इसमें अपना सहयोग दें। 

उन्होंने कॉरपोरेट जगत, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्यमी प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे कि कैसे 'ज्ञान संकल्प पोर्टल' को और अधिक सुदृढ़ किया जाए ताकि शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार को अधिक सहयोग प्राप्त हो सके। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने और समाज के प्रति दायित्व समझते हुए शिक्षा क्षेत्र में सभी स्तरों पर सुदृढ़ीकरण के लिए भी सभी के सहयोग पर जोर दिया।

प्रमुख शासन सचिव डॉ आर वेंकटेश्वरन ने इस मौके पर 'मुख्यमंत्री ज्ञान संकल्प पोर्टल' के तहत सीएसआर में सहयोग के लिए अपील की तथा कहा कि कॉरपोरेट जगत के सुझावों से इस पोर्टल को और अधिक व्यावहारिक बनाए जाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में दिया दान सबसे बड़ा दान है, इसे समझते हुए उद्यमी सभी स्तरों पर शिक्षा में सहयोग दें।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए