लाइव न्यूज़ :

हिमंता बिस्वा ने सब्जियों की बढ़ती कीमत के लिए मियां मुस्लिमों को बताया जिम्मेदार, ओवैसी का पलटवार, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2023 07:14 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में एक ऐसी मंडिली है जिसके घर अगर भैंस दूध ना दे या मुर्गी अंडा ना दे तो उसका इल्जाम भी मियां जी पर ही लगा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमियां मुसलमानों की जड़ें बांग्लादेश में हैं।ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान की आलोचना की।सरमा ने कहा था कि महंगी सब्जियों के लिए मियां मुस्लिम जिम्मेदार हैं।

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगी सब्जियों के लिए मियां मुस्लिम जिम्मेदार हैं। मियां मुसलमानों की जड़ें बांग्लादेश में हैं। ऐसे में ओवैसी ने कहा कि देश में एक ऐसी मंडिली है जिसके घर अगर भैंस दूध ना दे या मुर्गी अंडा ना दे तो उसका इल्जाम भी मियां जी पर ही लगा देंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "शायद अपने "निजी" नाकामियों का ठीकरा भी मियां भाई के सर ही फोड़ते होंगे। आज कल मोदी जी की विदेशी मुसलमानों से गहरी यारी चल रही है, उन्हीं से कुछ टमाटर, पालक, आलू वाघैराह मांगकर काम चला लीजिए।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मिस्र का दौरा किया था और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया था। 

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-इसा ने भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। यह पहली बार नहीं है जब असम के मुख्यमंत्री सरमा ने मियां मुसलमानों पर निशाना साधा हो। पिछले साल उनके निर्देश पर एक मियां संग्रहालय को सील कर दिया गया था क्योंकि यह कथित तौर पर बनाया गया था। उस समय हिमंत ने कहा कि संग्रहालय में लुंगी के अलावा कुछ भी मियां मुसलमानों का नहीं था।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीहेमंत विश्व शर्माअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर