लाइव न्यूज़ :

Asansol By Election: पटना साहिब में बिहारी बाबू को हराने वाले रविशंकर प्रसाद अब आसनसोल में करेंगे 'शत्रु' के खिलाफ प्रचार, राम कृपाल यादव भी होंगे साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2022 17:43 IST

पटना में शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी पटकनी देने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव भी आसनसोल में बीजेपी के प्रचार के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को रविशंकर प्रसाद ने दी थी पटकनीबिहारी बाबू के खिलाफ भाजपा प्रत्‍याशी अग्निमित्रा पाल चुनावी मैदान में 

पटना: बिहार की राजनीति से दूर जाकर पश्चिम बंगाल में सियासत की डफली बजाने वाले बिहारी बाबू अर्थात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को पटकनी देने बिहार से दो दिग्गज नेता आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में कैंप करने जा रहे हैं। पटना में शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी पटकनी देने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव भी आसनसोल में बीजेपी के प्रचार के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से रविशंकर प्रसाद भाजपा के टिकट पर चुनाबी मैदान में थे विजय प्राप्त किया था। जबकि बिहारी बाबू को हार का मुंह देखना पड़ा था। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनावी पटकनी खाने के बाद अब बिहारी बाबू पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर अपना जलवा दिखाने में जुटे हैं। आसनसोल में उनके खिलाफ भाजपा के प्रत्‍याशी अग्निमित्रा पाल चुनावी मैदान में हैं। 

अग्निमित्रा पाल के लिए रविशंकर प्रसाद और राम कृपाल यादव चुनाव प्रचार करेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्‍याशी हैं। भाजपा के प्रत्‍याशी अग्निमित्रा पाल आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक और फैशन डिजाइनर हैं तो टीएमसी प्रत्‍याशी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा राजनेता के अलावा बॉलीवुड अभिनेता भी हैं। ऐसे में आसनसोल भाजपा के लिए प्रतिष्‍ठा की सीट है। कारण कि यह सीट भाजपा के पस था। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल से दो बार सांसद रहे बाबुल सुप्रियो थे, जो भाजपा को छोडकर टीएमसी में जाने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण से यह सीट खाली हुई है। ऐसे में भाजपा इसे अपनी प्रतिष्ठा मानते हुए किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती है। 

जानकारों के अनुसार आसनसोल में बिहारी मतदाताओं की संख्‍या को देखते हुए टीएमसी ने वहां बिहारी बाबू को चुनावी मैदान में उतारा है। बताया जाता है कि आसनसोल में गैर बंगाली मतदाताओं की बड़ी संख्‍या है, जिनमें बिहारी भी बड़ी संख्या में हैं। इस वोट बैंक पर प्रभाव बनाने के लिए भाजपा ने बिहार के नेताओं को उतार दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार भाजपा के एक और कद्दावर नेता तथा पटना साहिब सीट से सटे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को भी चुनाव प्रचार की जिम्‍मेदारी दी है। 

इस बीच राम कृपाल यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उन्‍हें आसनसोल के लोगों को पटना साहिब में बतौर सांसद 10 साल के अपने किए काम के बारे में बताना चाहिए। आसनसोल के लोगों को ऐसा सांसद चुनना चाहिए, जो जरूरत के समय उनके बीच उपलब्ध रहे।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हारविशंकर प्रसादAsansolउपचुनावBypolls (By-election)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो