लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- "दम है तो चीन पर करें सर्जिकल स्ट्राइक"

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2023 11:50 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने अमित शाह के बयानों को लेकर उन पर पलटवार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना ओवैसी ने कहा कि अगर दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएदरअसल, यह बीजेपी के बयान पर उनका पलटवार था

सांगारेड्डी: अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने तेलंगाना के बंदी संजय के दावे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि ये तेलंगाना के पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे लेकिन इन्हें चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।

2020 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, बंदी संजय ने कहा था कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (टीआरएस) और एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी रोहिंग्या, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी मतदाताओं की मदद से जीएचएमसी चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों के लिए प्रचार करते हुए कहा, "जीएचएमसी चुनाव पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रोहिंग्याओं के मतदाताओं के बिना कराए जाने चाहिए। चुनाव जीतने के बाद हम पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।

इसी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी ने एख जनसभा में कहा कि वे कहते हैं कि पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी अगर दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करो।"  

एआईएमआईएम प्रमुख और केसीआर के बीच गुप्त सहमति के अपने दावे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अगर स्टीयरिंग मेरे हाथ में है तो आपको (अमित शाह) दर्द क्यों महसूस होता है?" उन्होंने कहा कि मंदिरों के लिए करोड़ों रुपये मंजूर किए गए और वह (अमित शाह) कहते हैं कि स्टीयरिंग मेरे हाथ में है। स्टीयरिंग मेरे हाथ में है, तो आपको दर्द क्यों होता है?" 

इससे पहले 23 अप्रैल को कर्नाटक के चेवेल्ला में भारतीय जनता पार्टी  की 'संकल्प सभा' ​​को संबोधित करते हुए अमित शाह ने असदुद्दीन ओवैसी और केसीआर के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि जिसका स्टीयरिंग व्हील मजलिस (ओवैसी) के पास है, वह कभी भी तेलंगाना नहीं चला सकती है। हम मजलिस से डरते नहीं हैं, मजलिस आपकी (बीआरएस) के लिए मजबूरी है, बीजेपी के लिए नहीं। तेलंगाना की सरकार को काम करना चाहिए राज्य के लोगों के लिए, ओवैसी के लिए नहीं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमBJPअमित शाहतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos