लाइव न्यूज़ :

मैं किसी ऑकेस्ट्रा पार्टी का सिंगर नहीं बन सकता हूं, ना ही मुझे मुशायरा करना है: असदुद्दीन ओवैसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 16:33 IST

मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों पर बोले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं देश का नेता नहीं बनना चाहता हूं, देश में जो कमजोर तबका है, उसे ताकतवर बनाना है। देश के लिए फायदे के लिए दलित-मुस्लिम-आदिवासी को मजबूत बनाना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आपको मेरी बात कड़वी लगती है तो उसे सुनिए।ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें 56 इंच का सीना दिखाने का कोई शौक नहीं है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं किसी ऑकेस्ट्रा पार्टी का सिंगर नहीं बन सकता हूं, ना ही मुझे मुशायरा करना है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें 56 इंच का सीना दिखाने का कोई शौक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी फकीरी और पीएम मोदी की फकीरी में जमीन आसमान का अंतर है। 

मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आपको मेरी बात कड़वी लगती है तो उसे सुनिए, कड़वाहट सुनना भी एक अच्छी कला है। दिक्कत है कि आप लोग मुस्लिम कौम को नहीं समझ रहे हैं। आप लोग सिर्फ उन्हें ईद और बकरीद पर याद करते हैं। मुस्लिम की समस्याओं को सरकार नहीं समझना चाहती है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय की उम्मीदें बदल गई है, जो राजनीतिक पार्टियां नहीं समझ रहे हैं। 

मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों पर बोले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं देश का नेता नहीं बनना चाहता हूं, देश में जो कमजोर तबका है, उसे ताकतवर बनाना है। देश के लिए फायदे के लिए दलित-मुस्लिम-आदिवासी को मजबूत बनाना होगा। 

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीलोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील