लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने मोरबी हादसे पर कहा, "जब सरकार भाजपा की है तो विपक्ष का सवाल भी उसी से होगा, मरने वालों का इंसाफ करें नरेंद्र मोदी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2022 17:24 IST

मोरबी हादसे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा और वहां की राज्य सरकार की है। उन्हें ही इस मामले में जवाब देना चाहिए और विपक्ष लगातार उनसे सवाल पूछेगा। नरेंद्र मोदी मरने वालों के साथ इंसाफ करें।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने मोरबी हादसे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मरने वालों के साथ इंसाफ करेंहादसे की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा और वहां की सरकार हैहादसे पर विपक्ष सवाल पूछेगा और नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात की सरकार को जवाब देना होगा

दिल्ली: मोरबी हादसे पर अफसोस जताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा और वहां पर उनकी राज्य सरकार की है। उन्हें ही इस मामले में जवाब देना चाहिए।

इसके साथ ही ओवैसी ने यह भी कहा कि इस अफसोसनाक वाकये पर, जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई है। भला विपक्ष क्या राजनीति करेगा, राजनीति तो वो लोग कर रहे हैं जो हादसे के बाद उसकी लिपापोती में जुटे हुए हैं। देश के अन्य मसलों के साथ मोरबी हादसे पर बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने मरने वालों के लिए इंसाफ की मांग की है।

ओवैसी ने कहा कि सत्ता उनका, निजाम उनका, हादसा हुआ तो जवाब भी तो वही देंगे और अगर विपक्ष सवाल करे तो वह गुनहगार हो जाता है।। क्या अब इस देश में विपक्ष को स हादसे पर सवाल पूछने का भी हक नहीं है। उन्होंने कहा कि हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि इंसान की रूह कांप उठे, आखिर 135 लोग मरे किस लापरवाही से। ये सिस्टम की गलती है और सिस्टम कौन चला रहा है, वहां की भाजपा सरकार, तो उस नाते उनकी जवाबदेही बनती है और उन्हें जवाब देना होगा ये इंसानी जिंदगी का मसला है।

हादसे में मरने वाले त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे, पल भर में मौत का कहर टूट पड़ा। ओवैसी ने कहा, "हम मांग करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कि वो कम से कम करने वालों के साथ तो इंसाफ करें। ये बहुत बड़ी बात होगी की असली गुनहगारों को सजा मिले। इससे मरने वालों को तो सुकून मिलेगा।"

मालूम हो कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने बीते मंगलवार को इस हादसे के लिए भाजपा सरकार को कटघरमें में खड़ा करते हुए सवाल उठाया कि आखिर मोरबी पुल पर वो कौन लोग थे, जिन्होंने टिकट के लालट में भार सहने से ज्यादा की संख्या में लोगों को पुल पर एकसाथ जाने की इजाजत दी। घड़ी और सीएफएल बनाने वाले कंपनी को बिना टेंडर पुल के मरम्मत का ठेका किसके कहने पर दिया गया, जबकि उसका पुल मरम्मत में कोई अनुभव भी था।

ओवैसी ने कहा कि आखिर एक पब्लिक प्रॉपर्टी को अपने से कैसे किसी को मेंटेमेंस के लिए अलॉट किया गया, आखिर कौन देगा इन सवालों का जवाब। घड़ी कंपनी ने पुल के साथ मजाक किया, मेंटेनेंस के नाम पर लीपापोती करके करोड़ों रुपये का बिल दिया गया और बिना किसी से पूछे पुल को खोल दिया गया। आखिर किसकी इजाजत से पुल को दोबारा खोला गया। मामले में टिकट बेचने वालों को पकड़कर ये सरकार किसे बचा रही है। जिन लोगों के अपने इस हादसे में मरे हैं, उन्हें यह जानने का हक है कि उनके लोगों का हत्यारा कौन है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमगुजरातनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए