लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी बोले- नासिर और जुनैद के हत्यारों को बीजेपी का समर्थन, गोडसे को बताया भारत का पहला आतंकवादी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2023 21:47 IST

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कुछ लोग नाथूराम गोडसे की तस्वीर लेकर सड़कों पर आ गए थे। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में शासन और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है- औवेसीजिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं - औवेसीगोडसे के भक्तों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती- औवेसी

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार, 7 अप्रैल को हैदराबाद में पुलिस और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। ओवैसी ने कहा कि  जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।

अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा,  "भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है। अगर कोई ओसामा बिन लादेन का फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती।"

मस्जिद-ए-उमर फारूक शैकपेट में मुनकिद जलसा यूम-उल-कुरान में लोगों को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, "कोई हमारे शहर में खड़े होकर कहता है कि मैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाउंगा। हद तो तब हो गई जब लोग हैदराबाद में नाथूराम गोडसे की फोटो लेकर आ गए। समझ नहीं आता वो लोग नाथूराम गोडसे का फोटो लेकर क्यों घूम रहे हैं, जो देश का पहला आतंकवादी था।"

बता दें कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कुछ लोग नाथूराम गोडसे की तस्वीर लेकर सड़कों पर आ गए थे। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी इसी की बात कर रहे थे। इस दौरान ओवैसी ने हरियाणा में गो तस्करी के आरोप में जिंदा जला दिए गए दो युवकों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जुनैद और नासिर की हत्या हरियाणा में गौ-रक्षकों के नाम पर चल रहे एक संगठित गिरोह ने की है। हत्याकांड में शामिल मोनू मानेसर और उसके साथियों को BJP और RSS का समर्थन मिला हुआ है। ओवैसी ने कहा कि देश में शासन और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। प्रशासन अगर चाहता तो उन दोनों युवकों को बचाया जा सकता था, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई। परिणाम स्वरूप दोनों युवकों को हरियाणा में जिंदा जला दिया गया। औवेसी ने कहा कि एफआईआर में नाम होने के बाद राजस्थान और हरियाणा की सरकार को गिरफ्तार करना चाहिए और जांच की जानी चाहिए। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमहैदराबादनाथूराम गोडसेOsama bin LadenBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी