लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, एआईएमआईएम की हिंदू पार्षद अरुणा उपाध्याय का इस्तीफा, चौंकाने वाली वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 21:15 IST

हैदराबाद स्थित एआईएमआईएम के केंद्रीय कार्यालय को 14 जुलाई को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से कोर कमेटी और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं।स्वतंत्र पार्षद के रूप में काम करती रहेंगी।लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने का आरोप लगाया था।

खरगोनः धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने के आरोपों से परेशान मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की एकमात्र हिंदू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हैदराबाद स्थित एआईएमआईएम के केंद्रीय कार्यालय को 14 जुलाई को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से कोर कमेटी और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।

उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं, बल्कि वह खरगोन नगर परिषद के एक स्वतंत्र पार्षद के रूप में काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने धर्मांतरण और लगातार उत्पीड़न के आरोपों के कारण इस्तीफा दिया है। अरुणा के पति और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर उनपर लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने का आरोप लगाया था।

साल 2022 के निकाय चुनाव में, वह उन चार उम्मीदवारों में से एक थीं, जिन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उपाध्याय की जीत ने सबका ध्यान आकर्षित किया था क्योंकि उन्होंने 'वार्ड 2' से जीत हासिल की थी, जहां 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी थी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों