लाइव न्यूज़ :

असद अहमद एनकाउंटर: बाइक से मध्य प्रदेश की ओर भागने की थी तैयारी, 42 राउंड चली गोलियां, जानिए झांसी तक कैसे पहुंचा अतीक अहमद का बेटा

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2023 15:45 IST

असद अहमद को यूपी पुलिस की टीम ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। असद को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस खोज रही थी। उसका एनकाउंटर झांसी में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल मर्डर में मोस्ट वांटेड असद अहमद को यूपी पुलिस ने झांसी में मार गिराया।असद अहमद के साथ-साथ इसी मामले में एक और वांटेड गुलाम को भी पुलिस ने मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बाइक से मध्य प्रदेश की ओर भागने की तैयारी में थे, इसी दौरान पुलिस से सामना हो गया।

नई दिल्ली: माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल मर्डर में मोस्ट वांटेड असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया। असद अहमद के साथ-साथ इसी मामले में एक और वांटेड गुलाम को भी पुलिस ने मार गिराया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये इनाम थे। उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में असद अहमद गोली चलाता हुआ नजर आया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

असद एनकाउंटर में चली 42 राउंड गोलियां

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ के बारे में जानकारी साझा करते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएसपी रैंक के दो अधिकारियों के नेतृत्व में 12 लोगों की एक टीम इस पूरे ऑपरेशन में शामिल थी। झांसी के बबीना रोड पर गुरुवार दोपहर हुई मुठभेड़ के दौरान कुल 42 राउंड फायरिंग की गई। ये मुठभेड़ उस दिन हुई जब अतीक अहमद को उमेश पाल हत्या के मामले में अदालत में पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मध्य प्रदेश की ओर भागने की थी असद की कोशिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार उमेश पाल की हत्या के बाद असद अहमद भागकर लखनऊ पहुंच गया था। बाद में वह दिल्ली पहुंचने से पहले कानपुर और फिर मेरठ गया था। दिल्ली में असद करीब 15 दिनों तक रहा था। इसके बाद दोनों ने मध्य प्रदेश भागने का फैसला किया। वह झांसी पहुंचा था और बाइक से राज्य की सीमा की ओर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उनका एक मुखबिर अतीक अहमद के गिरोह में था जिसने उन्हें असद के ठिकाने के बारे में बताया था।

सूत्रों के अनुसार झांसी में अतीक अहमद के कई करीबियों के होने की जानकारी यूपी एसटीएफ को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम वहां सक्रिय हो गई थी और मददगारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की गई थी। झांसी में अतीक अहमद के पुराने करीबियों ने असद और गुलाम को पनाह दी थी।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण