लाइव न्यूज़ :

"जैसे कि मैं उनकी नौकर हूँ": नेताजी की मूर्ति कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर ममता बनर्जी केंद्र पर भड़कीं

By रुस्तम राणा | Updated: September 8, 2022 15:27 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे कल एक अवर सचिव का पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि पीएम शाम 7 बजे नेताजी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और आपको शाम 6 बजे वहां होना चाहिए। जैसे कि मैं उनकी नौकर हूं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नेताजी की प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी सीएम ने कहा- उन्होंने मुझे शिकागो और चीन सहित कई जगहों पर जाने नहीं दियाकहा- मुझे नहीं पता कि वे (भाजपा) इतने गुस्से में क्यों हैं

कोलकाता: ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह आज दिल्ली में नेताजी की प्रतिमा के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी क्योंकि निमंत्रण ''उचित नहीं'' था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कल एक नौकरशाह का पत्र मिला जिसमें उन्होंने आज शाम के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "मुझे कल एक अवर सचिव का पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि पीएम शाम 7 बजे नेताजी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और आपको शाम 6 बजे वहां होना चाहिए। जैसे कि मैं उनकी नौकर हूं। एक अवर सचिव एक मुख्यमंत्री को कैसे लिख सकता है?”

बंगाल सीएम ने कहा, मुझे बुरा लगता है कि वे अब दिल्ली में नेताजी की मूर्ति बना रहे हैं। पहले मौजूद मूर्ति का क्या? मुझे एक सचिव का पत्र मिला जिसमें कहा गया है कि PM आज प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप वहां रहें। क्या मैं उनकी बंधुआ मजदूर हूं?

वहीं भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को लेकर ममता बनर्जी ने कहा, यह पहली बार है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भारत आईं हैं और मुझसे मिलने की इच्छा के बावजूद बंगाल नहीं आईं। मुझे नहीं पता कि वे (भाजपा) इतने गुस्से में क्यों हैं। उन्होंने मुझे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शिकागो और चीन सहित कई जगहों पर जाने नहीं दिया। 

वहीं अनुब्रत मंडल पर हुई कार्रवाई को लेकर सीएम ने कहा, जब तक 'केस्टो' (बीरभूम टीएमसी विधायक अनुब्रत मंडल) वापस नहीं लौटेंगे, हमारी लड़ाई मजबूत रहेगी। वे (भाजपा) झूठ बेच रहे हैं और जिला स्तर के नेताओं को डराने के लिए एक के बाद एक मंत्रियों को निशाना बनाने का फैसला किया है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?