लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान ड्रग केस: एनसीबी के गवाह प्रभाकर सेल का निधन, वकील ने कहा- दिल का दौरा पड़ा

By विशाल कुमार | Updated: April 2, 2022 08:42 IST

एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल बाद में मुकर गए थे और उन्होंने दावा किया था कि नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने उससे लगभग 10 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के बारे में एक फोन बातचीत सुनी। 

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल किरण गोसावी के अंगरक्षक थे।सेल ने दावा किया था कि उन्हें अपने मालिक की गतिविधियों के बारे में कुछ भी नहीं पता था।उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के बारे में एक फोन बातचीत सुनी। 

मुंबई:आर्यन खान क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के पंच गवाह प्रभाकर सेल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभाकर सेल के पार्थिव शरीर को आज सुबह 11 बजे अंधेरी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा।

एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल बाद में मुकर गए थे और उन्होंने दावा किया था कि नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने उससे लगभग 10 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के बारे में एक फोन बातचीत सुनी। 

किरण गोसावी के अंगरक्षक के रूप में काम करते हुए, सेल ने दावा किया था कि उन्हें अपने मालिक की गतिविधियों के बारे में कुछ भी नहीं पता था।

गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान समेत 19 अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था। एनसीबी ने तीन अक्टूबर को आर्यन को मुंबई के तटीय इलाके में एक क्रूज जहाज से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप