लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान मामला : एनसीबी दल ने 12 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए

By भाषा | Updated: November 13, 2021 01:27 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में वसूली के आरोपों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसईटी) ने अभी तक 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि दल जांच की गति और दिशा से संतुष्ट है। सिंह सतर्कता जांच की अगुवाई कर रहे हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने 14-15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं...हम जांच जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम इसमें कुछ महत्वपूर्ण गवाहों के शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।’’

एनसीबी दल ने गवाह प्रभाकर सैल और एनसीबी के मंडल निदेशक समीर वानखेड़े के बयान दर्ज किए हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘हम जांच पूरी करने के लिए कोई समय सीमा नहीं दे सकते क्योंकि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं। लोगों को जांच में शामिल होने दीजिए।’’

यह पूछने पर कि क्या एनसीबी दल आर्यन और शाहरुख खान की प्रबंधक पूजा ददलानी के बयान दर्ज करेगा, इस पर सिंह ने कहा कि वह जांच के लिए महत्वपूर्ण सभी लोगों से बात करेंगे।

मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले के साथ अपनी बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि नगराले ने मामले में सहयोग का वादा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। हम कुछ और फुटेज का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए