लाइव न्यूज़ :

'आर्या', नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वीर दास हैं अंतरराष्ट्रीय ऐमी अवार्ड 2021 के प्रबल दावेदार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वीर दास के अलावा सुष्मिता सेन अभिनीत टेलीविजन सीरीज 'आर्या' मंगलवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐमी अवार्ड समारोह 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीवी सीरीज 'आर्या' तथा नवाजुद्दीन और वीर दास को ऐमी अवार्ड का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

टेलीविजन कला एवं विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय अकादमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऐमी अवार्ड समारोह का उद्देश्य अमेरिका के बाहर टेलीविजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना है। यह अवार्ड पिछले 48 से अधिक वर्षों से दिए जा रहे हैं। ऐमी अवार्ड 2021 के लिए नामितों की घोषणा सितंबर में की गयी थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित उनकी फिल्म ‘‘सीरियस मेन’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया है। नवाजुद्दीन का मुकाबला ब्रिटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ("डेस") के साथ-साथ इजराइल के अभिनेता रॉय निक ("नॉर्मली") और कोलंबिया के क्रिश्चियन टप्पन से होगा। ‘‘सीरियस मेन’’ का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। यह फिल्म मनु जोसेफ के 2010 के उपन्यास "सीरियस मेन" पर आधारित है।

सुष्मिता सेन की लोकप्रिय टीवी सीरीज़ "आर्या" को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा की श्रेणी में नामित किया गया है। इसका निर्देशन राम माधवनी ने किया था। "आर्या" लोकप्रिय डच क्राइम-ड्रामा सीरीज पेनोजा का आधिकारिक रीमेक है।

वहीं, हास्य कलाकार वीर दास को "वीर दास: फॉर इंडिया" नामक कॉमेडी शो के लिए नामित किया गया है। वीर दास का यह विशेष शो जनवरी 2020 में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो