लाइव न्यूज़ :

'क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी डाला जाता है?', शराब घोटाला मामले में संजय सिंह का नाम आने के बाद केजरीवाल ने दागे सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2023 16:39 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि शराब का पूरा मामला फर्जी है, जो साबित हो गया क्योंकि चार्जशीट में आप सांसद संजय सिंह का नाम 'गलती से' आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह दावा किया कि ईडी ने उन्हें एक पत्र लिखकर सूचित किया था कि उनका नाम गलती से रखा गया था।ऐसे में केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी डाला जाता है?"

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि शराब का पूरा मामला फर्जी है, जो साबित हो गया क्योंकि चार्जशीट में आप सांसद संजय सिंह का नाम 'गलती से' आ गया। संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उन्हें एक पत्र लिखकर सूचित किया था कि उनका नाम गलती से रखा गया था, जिसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी डाला जाता है?"

उन्होंने कहा, "इससे साफ है कि पूरा केस फर्जी है। केवल गंदी राजनीति के तहत देश की सबसे ईमानदार पार्टी को बदनाम करने और सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री जी ऐसा कर रहे हैं। उन्हें ये शोभा नहीं देता।" इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "ईडी के झूठ का पर्दाफा'श करेंगे। अग्रिम कार्यवाही के लिये भारत सरकार के वित्त सचिव को मेरा पत्र।"

फिलहाल, सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को पत्र लिखकर दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा तथा सहायक निदेशक जोगेंद्र सिंह पर अभियोजन की मंजूरी देने का अनुरोध किया है। 

आम आदमी पार्टी के नेता ने 22 अप्रैल को जांच एजेंसी को कानूनी नोटिस भेजकर कहा था कि वह दिल्ली आबकारी नीति मामले में उनके खिलाफ कथित रूप से झूठे और अपमानजनक दावे करने के लिए माफी मांगे या दीवानी और आपराधिक मुकदमे का सामना करने को तैयार रहे। 

सिंह के वकील की ओर से जारी कानूनी नोटिस ईडी के निदेशक मिश्रा और सहायक निदेशक सिंह को संबोधित था। आप ने बुधवार को एक बयान में कहा, "वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को पत्र लिखकर ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा और सहायक निदेशक जोगेंद्र पर अभियोजन की मंजूरी मांगी है।"

पार्टी ने कहा, "संजय सिंह के बारे में अपमानजनक और असत्य बयानों के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के साथ धारा 499 के तहत अधिकारियों पर अभियोजन के लिए अनुरोध किया गया है।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसंजय सिंहAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया