लाइव न्यूज़ :

'मेरी पत्नी उतना नहीं डांटती, जितना LG साहिब मुझे डांटते हैं', केजरीवाल ने वीके सक्सेना पर कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 6, 2022 17:56 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती। पिछले छह महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल्ल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो थोड़ा चिल करें।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर नया तंज कसा।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के एलजी उन्हें रोज इतना डांटते हैं जितना उन्हें उनकी पत्नी भी नहीं डांटतीं।दिल्ली में विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार और उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना में ठनी हुई है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिल करने को कहा। इसके साथ केजरीवाल ने उपराज्यपाल से कहा कि वो अपने सुपर बॉस से भी थोड़ा चिल करने को कहें। केजरीवाल ने सक्सेना पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा, "एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती।"

उन्होंने ट्वीट में ये भी लिखा, "पिछले छह महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल्ल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो थोड़ा चिल करें।" केजरीवाल का ये ट्वीट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लिखे पत्र के बाद आया है। 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में मुख्य सचिव नरेश कुमार को बिजली सब्सिडी योजना में कथित अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद सात दिनों के भीतर जांच करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। इसके बाद सिसोदिया ने उन्हें पत्र लिखा। उपराज्यपाल ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति, कक्षा निर्माण और अस्पताल निर्माण सहित केजरीवाल सरकार के कार्यों की कई जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?