लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 10:53 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 फरवरी को आए नतीजों में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने आज (12 फरवरी) को अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी बुलाई है।पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि शपथ ग्रहण समारोह 14 फरवरी को होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल दिल्ली की रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।   

अरविंद केजरीवाल ने आज (12 फरवरी) को अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी बुलाई है। बैठक पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होनी है और विधायक ‘‘आप’’ के विधायक दल का नेता चुनेंगे। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि शपथ ग्रहण समारोह 14 फरवरी को होगा। 16 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम की योजना है। 

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीव, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?