लाइव न्यूज़ :

आईटी रेड पर बोले केजरीवाल- नीरव मोदी और माल्या से दोस्ती और हम पर छापेमारी, पीएम मोदी मांगे माफी

By भाषा | Updated: October 10, 2018 21:08 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ नीरव मोदी और माल्या से दोस्ती और हम पर छापेमारी? मोदीजी आपने मुझ पर, सत्येंद्र और मनीष पर छापे पड़वाए, उनका (छापों का) क्या हुआ? उनमें कुछ नहीं निकला।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के कुछ समय बाद कहा कि दिल्ली सरकार को 'लगातार परेशान' करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सत्तारूढ़ 'आम आदमी पार्टी' ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा अपने नेताओं एवं मंत्रियों पर छापेमारी करा कर मोदी सरकार पर आप सरकार को 'डराने' की कोशिश का आरोप लगाया। पार्टी ने इस छापेमारी को “राजनीतिक प्रतिशोध” बताया।अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत से जुड़े कई परिसरों पर कथित कर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में आज सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की।

'नीरव मोदी और माल्या से दोस्ती और हम पर छापेमारी'

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ नीरव मोदी और माल्या से दोस्ती और हम पर छापेमारी? मोदीजी आपने मुझ पर, सत्येंद्र और मनीष पर छापे पड़वाए, उनका (छापों का) क्या हुआ? उनमें कुछ नहीं निकला। इसलिए आप एक और छापेमारी से पहले दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को परेशान करने के लिए उनसे माफी मांग लें।’’ 

नजफगढ़ से विधायक गहलोत के पास कई विभागों का जिम्मेदारी है। इनमें कानून एवं प्रशासनिक सुधार विभाग शामिल हैं। वह संसदीय सचिव का पद संभालने के लिए अयोग्य करार दिए गए 20 आप विधायकों का मामला और सेवाओं की घर तक डिलिवरी योजना को देख रहे हैं। 

‘आप’ नेता आतिशी दिया ये बयान

‘आप’ नेता आतिशी ने कहा, “यह स्पष्ट है कि कैलाश गहलोत पर आयकर छापेमारी क्यों की जा रही है। मोदी और (अमित) शाह चाहते हैं कि 20 विधायकों को अवैध एवं असंवैधानिक तरीके से अयोग्य ठहराया जाए जिनकी कानूनी लड़ाई गहलोत के नेतृत्व में लड़ी जा रही है।” 

उन्होंने कहा, “भाजपा द्वारा घर तक डिलिवरी योजना को विफल करने के प्रयासों के बावजूद गहलोत उन्हें सफलतापूर्वक लागू कर पाए।” उन्होंने कहा कि ‘आप’ आरोपों की जांच का समर्थन करती है लेकिन किसी एक पार्टी के नेताओं एवं मंत्रियों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

आप के एक अन्य नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों ईडी और आयकर विभाग को यह बताना चाहिए कि आप नेताओं एवं मंत्रियों पर छापेमारी के दौरान “भ्रष्टाचार” से संबंधित कुछ मिला या नहीं। 

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले भी छापेमारी की ऐसी कार्रवाई हुई हैं। लेकिन उनमें कुछ हासिल नहीं हुआ और न ही कोई आरोप पत्र दायर किया गया। ’’अधिकारियों ने कहा कि मंत्री एवं अन्य से जुड़ी दो निर्माण कंपनियों के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के मद्देनजर यह छापेमारी की गई। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?