लाइव न्यूज़ :

मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक, कांग्रेस के साथ मंच साझा करना मेरी मजबूरी: केजरीवाल

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2019 14:58 IST

कांग्रेस से गठबंधन की कोशिशों की अटकलों पर केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी और अमित शाह की जोड़ी ने किया देश का बेड़ा गर्क: केजरीवाल'कांग्रेस के साथ मंच साझा करना मेरी मजबूरी'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है वह मजबूर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस के साथ मंच साझा करने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि वह इस मत को लेकर आश्वस्त हैं कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है और इसलिए उन्हें हराने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

केजरीवाल ने इंडिया टुडे टीवी से इंटरव्यू में यह बात कही। कांग्रेस से गठबंधन की कोशिशों की अटकलों पर केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। केजरीवाल के अनुसार, 'ऐसा नहीं हो रहा। ऐसा कांग्रेस वालों ने कहा है।'

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को दोहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में अपराध को रोकने में मंत्री और एमएलए बेबस महसूस कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधिकार में नहीं आती है। केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 'जानबूझकर' दिल्ली सरकार से कई अधिकार छीने। बकौल केजरीवाल, 'अधिकारियों को डराया जाता है कि अगर तुम केजरीवाल के लिए काम करते हो तो तुम्हें नहीं छोड़ा जायेगा।'

मोदी-शाह को हराना मेरा लक्ष्य: केजरीवाल

केजरीवाल ने साफ किया अमित शाह और नरेंद्र मोदी को हराना उनका लक्ष्य है। केजरीवाल यहीं नहीं रूके और कहा, 'देश के लिए अगर आम आदमी पार्टी बंद करनी पड़े तो मैं बंद कर दूंगा। मैं शुगर का पेशेंट हूं फिर भी उपवास पर बैठने जार रहा रहा हूं, जान दांव पर लगा रहा हूं। अमित शाह और मोदी ने पांच साल में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है।'

1 मार्च से उपवास पर क्या बोले केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि उनका उपवास दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने के लिए है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने कई सालों तक दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि अगर दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सात सांसद बन गए तो यह बहुत ताकत होगी। केजरीवाल ने कहा, 'मेरा दिल ये कहता है कि सात सांसद आने से दो साल के अंदर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा।'

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप