लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का सिद्धू पर हमला, कहा- उनके लिए इमरान खान के साथ दोस्ती पहले है और देश बाद में

By भाषा | Updated: February 20, 2019 05:31 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भारत के हितों से ज्यादा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चिंतित हैं।:

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भारत के हितों से ज्यादा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चिंतित हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कांग्रेस नेता सिद्धू द्वारा दिए गए बयान की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने ‘देश की भावनाओं’ को आहत किया है।

इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हुए हैं।इस हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि ‘कुछ लोगों के कृत्य’ के लिए पूरे देश पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ सिद्धू के बयान से पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं।' दिल्ली के मुख्यमंत्री आप की विधायक बलजिंदर कौर के शादी के प्रतिभोज में हिस्सा लेने आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि सिद्धू के लिए दोस्ती पहले है और देश बाद में।' उन्होंने "गैरजिम्मेदाराना" बयान को लेकर सिद्धू की आलोचना की। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप